{"_id":"69b270e427dfac0360039257","slug":"kanpur-assistant-machinist-course-starts-at-indian-institute-of-technology-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में सहायक मशीनिस्ट कोर्स शुरू, PMKVY के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में सहायक मशीनिस्ट कोर्स शुरू, PMKVY के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
Thu, 12 Mar 2026 02:32 PM IST
प्रसून शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:32 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। संस्थान की प्रयोगशाला में सहायक मशीनिस्ट–लोहा एवं इस्पात कोर्स की शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण 420 घंटे का होगा और लगभग 70 दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
आईआईटी में छात्रों को जानकारी देते प्रो तरुण गुप्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत आईआईटी कानपुर में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। संस्थान की इमैजिनियरिंग लैब में असिस्टेंट मशीनिस्ट-आयरन एंड स्टील कोर्स शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण 420 घंटे का होगा और लगभग 70 दिनों तक चलेगा। प्रतिभागियों को रोजाना छह घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। आने वाले समय में इसी योजना के तहत रोबोटिक्स और ऑटोमेशन से जुड़े अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस करना और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक मणींद्र अग्रवाल और डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट तरुण गुप्ता के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय प्रो. बिशाख भट्टाचार्य और डॉ. अमनदीप सिंह ओबेरॉय कर रहे हैं। पहले चरण में कानपुर के लगभग 40 युवाओं ने इस कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें 10वीं पास या आईटीआई कर रहे छात्रों को मशीनिंग, ड्राइंग, नाप-जोख और मेटल कटिंग सिखाया जाएगा। चरणबद्ध तरीके से पहले चरण में लगभग 360 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के लिए कुशल और तैयार मानव संसाधन तैयार किया जा सके।