फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Arif reached zoo, officials prevented from meeting saras

Kanpur: फिर चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ, अधिकारियों को भनक लगते ही सारस के बाड़े से पहले रोका, निराश लौटे

Wed, 19 Jul 2023 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Jul 2023 10:57 PM IST
सार

फरवरी में अमेठी के मो. आरिफ और सारस की दोस्ती सोशल मीडिया पर छा गई थी। ठीक उसी तरह अब आरिफ का चिड़ियाघर पहुंचकर सारस से मिलना सुर्खियों में बना हुआ है। आरिफ बुधवार को फिर चिड़ियाघर पहुंचे। लेकिन अफसरों ने उन्हें सारस से नहीं मिलने दिया।

विज्ञापन
Kanpur: Arif reached zoo, officials prevented from meeting saras
आरिफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिन पहले चिड़ियाघर में चुपचाप से सारस से मिलने पहुंचे आरिफ बुधवार को फिर चिड़ियाघर पहुंचे। हालांकि इस बार उनकी चालाकी काम नहीं आई। मुंह पर कपड़ा बांधे आरिफ टिकट लेकर चिड़ियाघर के अंदर तक तो पहुंच गए पर सारस के बाड़े तक पहुंचने से पहले कीपर ने उन्हें पहचान लिया और अफसरों को सूचना दी। अफसरों ने उन्हें सारस से नहीं मिलने दिया।

विज्ञापन


तीन माह बाद 13 जुलाई को आरिफ सारस से मिलने चिड़ियाघर पहुंचे थे। चोरी छिपे मिलने के बाद आरिफ ने जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था, तब चिड़ियाघर के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई थी। पांच दिन बाद फिर बुधवार को आरिफ अपने परिवार के साथ दोपहर दो बजे चिड़ियाघर पहुंचे पर इस बार उन्हें पहचान लिया गया। रेंजर नावेद इकराम अधिकारियों के साथ उनके पास पहुंचे और सारस से मिलने के लिए मना कर दिया।

विज्ञापन

मुंह में रुमाल बांधकर आरिफ सारस से मिलने पहुंचे थे। उन्हें चिड़ियाघर घूमने के लिए मना नहीं किया गया, सिर्फ सारस के बाड़े के पास जाने से रोका गया था। - नावेद इकराम, रेंजर, चिड़ियाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed