{"_id":"690f46f4fcc0e031a20b8dce","slug":"kanpur-another-truck-rams-into-a-stationary-broken-truck-driver-killed-two-injured-2025-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: खड़े खराब ट्राला में पीछे से घुसा दूसरा ट्राला, खलासी और सवारी की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: खड़े खराब ट्राला में पीछे से घुसा दूसरा ट्राला, खलासी और सवारी की मौत, दो घायल
Sat, 08 Nov 2025 07:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:08 PM IST
सार
Kanpur News: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा पनकी में ए टू जेड प्लांट के सामने हुआ।
विज्ञापन
शमशाद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पनकी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह छह बजे कानपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ए टू जेड प्लांट के सामने खड़े खराब ट्राला में पीछे से दूसरा ट्राला घुस गया। ट्राला को ठीक कर रहे खलासी अंबेडकरनगर के सूरजपुर, दुधई गांव निवासी शमशाद (24) और सिद्धार्थनगर, खिसगांव के धमौरा गांव निवासी सवारी शालू (30) की दोनों ट्रालाें के बीच में दबकर मौत हो गई।
ट्राला चालक संत कबीरनगर निवासी अरविंद यादव और टक्कर मारने वाले ट्राला का खलासी भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को हैलट भेजकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दोनों ट्रालाें को किनारे कराकर टक्कर मारने वाले ट्राला चालक को हिरासत में लिया है।
संत कबीरनगर निवासी ट्राला चालक अरविंद यादव अपने खलासी शमशाद के साथ ट्राला लेकर चकेरी होते हुए चकरपुर मंडी की ओर जा रहे थे। रास्ते में दो सवारियों को बैठा लिया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पनकी के ए टू जेड प्लांट के सामने मुख्य मार्ग पर सुबह करीब 6:30 हादसा हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्राला चालक बहराइच जिले के पखारपुर थानाक्षेत्र के अजीजपुर निवासी निजामुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

शालू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिता के कहने पर निकला था शालू
सवारी शालू की मौत की सूचना से उसकी मां सुशीला बदहवास हो गई। पिता रामअजोरे ने बताया कि शालू पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उन्होंने ही उसे सचेंडी चकरपुर मंडी में पल्लेदारी का काम दिलाने की बात कही थी। बेटे ने रविवार को आने की बात कही थी लेकिन उनके कहने पर ही वह शनिवार को ही आ रहा था। इस बीच हादसे में उसकी जान चली गई। इसी प्रकार शमसाद के परिजनों ने बताया कि वह परिवार का इकलौता बेटा था। दो बहने हैं। वह कुछ दिन पहले ही सऊदी से लौटा था।
हाईवे पर जाम से जूझे राहगीर
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद एक लेन पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शवों को गाड़ी से बाहर निकालने के बाद पुलिस करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल करा पाई। इस बीच कुछ वाहन चालक जाम से बचने की जुगत में दूसरी लेन पर घुस गए। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस ने क्रेन व हाइड्रा की मदद से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।