फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur also came from fifth to third in UP in cleanliness ranking

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021: स्वच्छता रैंकिंग में चार पायदान की छलांग, यूपी में भी पांचवें से तीसरे नंबर पर आया कानपुर

Sat, 20 Nov 2021 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Nov 2021 10:52 PM IST
सार

कानपुर नगर निगम को देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में 21 वां स्थान मिला। इसी तरह देशभर के 48 गंगा टाउन में 4 स्थान प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश की 13 नगर निगमों में अपने शहर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन
Kanpur also came from fifth to third in UP in cleanliness ranking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सफाई व्यवस्था में सुुधार से शनिवार को स्वच्छता रैंकिंग में कानपुर चार पायदान की छलांग लगाकर 21 वें नंबर पर आ गया, पर देश के टॉप-10 शहरों में शामिल होने का सपना अधूरा रह गया। इस बार भी इंदौर बाजी मारते हुए पहले स्थान पर कायम है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से जारी रैंकिंग में प्रदेश में इस मामले में सुधार हुआ। लखनऊ और गाजियाबाद के बाद कानपुर सूबे का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की रैंकिंग जारी की।
विज्ञापन


इस रैंकिंग में कानपुर नगर निगम को देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में 21 वां स्थान मिला। इसी तरह देशभर के 48 गंगा टाउन में 4 स्थान प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश की 13 नगर निगमों में अपने शहर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार, डॉ. अमित सिंह ने बताया कि घरों से कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था में सुधार, कूड़ा उठान, विशेष सफाई अभियान, अमृत महोत्सव में 172 घंटे के लगातार सफाई अभियान, महापौर के वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने, शहरवासियों में जागरूकता, कूड़ा अड्डों के आसपास गंदगी पर नियंत्रण, कांपेक्टरों से कूड़ा ले जाने, कूड़ा निस्तारण प्लांट के संचालन की व्यवस्था में सुुधार, पुराने कूड़े के निस्तारण आदि से रैंकिंग में सुधार हुआ है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता (प्रोजेक्ट) आरके सिंह ने बताया कि पनकी भऊ सिंह स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में नासूर बने करीब 15 लाख मीट्रिक टन पुराने कूड़े में से करीब पांच लाख मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित हो चुका है। 

मैं शहरवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण में योगदान देने और रैंकिंग में सुधार पर बधाई देती हूं। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में शहर को देश के टॉप-10 शहरों में लाने के प्रयास किए जाएंगे। जो कमियां रह गई हैं, उन्हें सुधारा जाएगा। सभी घरों से कूड़ा उठवाने की कोशिश की जाएगी। शहरवासियों से शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने की अपील करती हूं।- प्रमिला पांडेय, महापौर

सफाई के लिए संसाधन बढ़ाए जाएंगे। प्लांट में पुराने कूड़े के निस्तारण के प्रयास तेज किए जाएंगे। प्लांट में पांडु नदी की तरफ रिटेनिंगवाल बनाई जाएगी, ताकि बरसात में नदी का पानी प्लांट में न भरे और नदी का जलस्तर बढ़ने पर भी प्लांट में पानी न आ पाए और वहां कूड़ा निस्तारित होता रहे। - शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त
 

इन वजहों से टॉप-10 के अरमान रह गए अधूरे
- शहर में सभी घरों से कूड़ा न उठना।
- कूड़ा निकलने के सोर्स में ही गीले - सूखे कूड़े को अलग - अलग न करना।
- घरों, दुुकानों, रेस्टोरेंटों, होटलों, स्कूलों आदि में गीले कूड़े का निस्तारण न करना
- सड़कों, गलियों में फैली गंदगी
- खुली कूड़ा गाड़ियों से कूड़ा ले जाते समय रास्ते में गंदगी फैलना
- कूड़ा निस्तारण प्लांट में जमा पूरे कूड़े का निस्तारण न हो पाना
- सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा जलाना

इस तरह सुुधरी रैंकिंग
वर्ष        रैकिंग

2016    173
2017    76
2018    65
2019    63
2020    25
2021    21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed