फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Allegation of brutal assault on married woman her family claims she had facing harassment for years

Kanpur: विवाहिता को बेरहमी से पीटने का आरोप, मायका बोला- वर्षों से होती थी प्रताड़ना, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Jul 2026 04:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 28 Jul 2026 04:44 PM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली शिबा खान की हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur Allegation of brutal assault on married woman her family claims she had facing harassment for years
नौबस्ता थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया निवासी शिबा खान (35) की हैलेट में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही शिबा को रुपये की मांग पूरी न होने पर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मछरिया स्थित बरकती मस्जिद-2 के पास रहने वाली मृतका की मां शर्मिला बेगम ने बताया कि वर्ष 2012 में बेटी शिबा का निकाह फर्रुखाबाद के घोड़ा नक्खास निवासी दिलशाद खलीफा से हुआ था। आरोप है कि शादी के करीब दो वर्ष बाद से ही पति और ससुराल पक्ष दहेज में नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शिबा के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से मारपीट की जाती थी।

विज्ञापन
Trending Videos

बेरहमी से पीटा, वह मरणासन्न हो गई
कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई, लेकिन रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद मामला हर बार दबा दिया गया। परिजनों के अनुसार, बीते दो महीने से दिलशाद मछरिया स्थित ससुराल में रह रहा था। करीब एक सप्ताह पहले वह शिबा को अपने साथ फर्रुखाबाद ले गया। आरोप है कि वहां उसने और उसके परिजनों ने शिबा को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह मरणासन्न हो गई। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे आनन-फानन में हैलट में भर्ती कराकर मायके पक्ष को सूचना दे दी और भाग निकला।

विज्ञापन

शरीर पर चोटों के कई निशान मिले
मायके पक्ष का कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर शिबा के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे दहेज के लिए की गई हत्या बताते हुए पति और ससुरालियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर साक्ष्यों के अनुरूप आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed