{"_id":"615d661a8ebc3e61df07e81a","slug":"kanpur-alignment-of-metro-route-will-change-due-to-parallel-bridge-in-dada-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दादा नगर में समानांतर पुल की वजह से बदलेगा मेट्रो रूट का एलाइनमेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दादा नगर में समानांतर पुल की वजह से बदलेगा मेट्रो रूट का एलाइनमेंट
Wed, 06 Oct 2021 02:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:37 PM IST
सार
मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं की व्यस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। सीढ़ियों के अलावा स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट तो पहले ही लगनी शुरू हो गई थीं। अब स्टेशनों पर बैग स्कैनर भी लगने लगे हैं।
विज्ञापन
सेतु निगम और मेट्रो के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में दादा नगर में समानांतर पुल की वजह से मेट्रो रूट का एलाइनमेंट बदला जाएगा। सेतु निगम और मेट्रो के अधिकारियों ने इसका संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान मेट्रो यूपीएमआरसी को दो सुझाव दिए गए। पहला दादानगर पुल के राइट साइड में कुछ दूरी से मेट्रो रूट तैयार करें और दूसरा मेट्रो के पिलरों की ऊंचाई बढ़ाकर समानांतर पुल के ऊपर से ट्रेन निकालें।
हालांकि इससे लागत बहुत बढ़ जाएगी। इसलिए समानांतर पुल के बगल में अवैध कब्जे हटाते हुए मेट्रो के पिलर और उसके ऊपर ट्रैक बनने की संभावना है। फिलहाल इस संबंध में फैसला नहीं हो पाया है। मेट्रो के अधिकारी विचार कर खाका तैयार करेंगे।
मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं की व्यस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। सीढ़ियों के अलावा स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट तो पहले ही लगनी शुरू हो गई थीं। अब स्टेशनों पर बैग स्कैनर भी लगने लगे हैं। इन बैग स्कैनरों को पहले फ्लोर पर लगाया जाएगा। इससे अपने सामान की जांच कराने के बाद ही यात्रियों को दूसरे फ्लोर पर जाने दिया जाएगा, जहां से उन्हें मेट्रो मिलेगी।