फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Airport Tea for 10 and samosa for 20 Udan Yatri Cafe to launch in July after Ministry approval

Kanpur Airport: 10 में चाय और 20 में समोसा, जुलाई से शुरू होगा ‘उड़ान यात्री कैफे’, मंत्रालय से मिली मंजूरी

Sun, 07 Jun 2026 11:06 AM IST
Himanshu Awasthi नितेश मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
नितेश मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 07 Jun 2026 11:06 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर एयरपोर्ट पर जुलाई से ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत होगी, जहां यात्रियों को बहुत सस्ती दरों पर चाय, समोसे और अन्य खाद्य सामग्री मिल सकेंगी। मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अब स्थान निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Kanpur Airport Tea for 10 and samosa for 20 Udan Yatri Cafe to launch in July after Ministry approval
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर एयरपोर्ट पर भी जुलाई से यात्रियों को 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा मिलेगा। जुलाई में एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की शुरूआत होगी। इसे लेकर बीते दिनों एयरपोर्ट डायरेक्टर ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखा था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर खाद्य सामग्रियों की कीमत ज्यादा रहती है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने 29 मार्च को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीसीएसआईए) पर वर्चुअल माध्यम से उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया था। जुलाई में कानपुर एयरपोर्ट पर भी कैफे की शुरुआत होगी।

विज्ञापन

प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान करना होगा
कैफे में चाय, कॉफी, समोसा, पानी, मैगी, खाना समेत अन्य चीजें मिलेंगी। इसमें चाय 10 रुपये की और समोसा 20 रुपये का रहेगा। पानी 20 रुपये प्रति लीटर बोतल, कॉफी 30 और मैगी 60 रुपये की रहेगी। खाने की प्लेट का रेट अभी निर्धारित नहीं हुआ है। कॉमर्शियल टेंडर लेने वाले को लाइसेंस लेना पड़ेगा और प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान करना होगा।

उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत होने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। जुलाई से यात्रियों को खाने का सामान ऑनलाइन नहीं मंगाना पड़ेगा।  -प्रदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर

विज्ञापन

कैफे के लिए जगह जल्द की जाएगी निर्धारित
उड़ान यात्री कैफे के लिए एयरपोर्ट पर जगह जल्द निर्धारित की जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों की मानें तो कैफे अंदर खुलेगा तो एसी चलेगा। इससे खाद्य सामग्री का रेट बढ़ सकता है। परिसर के बाहर लगने पर रेट सामान्य रहेगा। फिलहाल कानपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल और प्रतीक्षालय में यात्रियों के लिए निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed