{"_id":"582231cf4f1c1b342fb38c14","slug":"kanpur-air-most-suffering-in-compare-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से ज्यादा खतरनाक कानपुर की हवा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से ज्यादा खतरनाक कानपुर की हवा!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर और आस-पास की हवा में हानिकारक तत्वों की मात्रा पांच गुना अधिक बढ़ गई है। मंगलवार को पीएम 2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) 503 ग्राम पर क्यूबिक मीटर रहा जो सामान्य से पांच गुना अधिक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस स्थिति को खतरनाक बताया है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि यह स्थिति अभी बनी रहेगी। बारिश या फिर तेज हवा के चलने पर ही इससे छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषित तत्वों की मात्रा मंगलवार को एकदम से बढ़ गई थी। सोमवार को पीएम-2.5 की मात्रा 374 रही। मंगलवार को इसमें 139 ग्राम का इजाफा हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से शहर के नेहरू नगर में लगाए गए प्रदूषण मापक यंत्र की रीडिंग में हर घंटे बढ़ोत्तरी होती रही। दिन में 10.30 बजे पीएम 2.5 की मात्रा कम थी लेकिन 12 बजे इसकी मात्रा ज्यादा हो गई।
इसके बाद फिर घट गई। नेहरू नगर क्षेत्र में जिस समय पीएम 2.5 की मात्रा सर्वाधिक 503 दर्ज की गई उसके एक घंटे पहले दिल्ली में यह मात्रा 488 रही। उससे आधे घंटे पहले दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा 600 से अधिक रही। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा. मोहम्मद सिकंदर का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी मात्रा में और इतने समय तक हानिकारक तत्व हवा में तैरते नहीं मिले थे।