फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Agniveer recruitment exam, seven thousand candidates will appear on the first day

Kanpur: अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज से, पहले दिन सात हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 20 Oct 2022 08:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Oct 2022 08:06 AM IST
सार

अग्निवीर भर्ती की पहले दिन की परीक्षा में शामिल होने के लिए गोंडा के अभ्यर्थी बुधवार शाम से ही शहर पहुंचने लगे। सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मैदान के बाहर डेरा जमा लिया।

विज्ञापन
Kanpur: Agniveer recruitment exam, seven thousand candidates will appear on the first day
शहर पहुंचे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर भर्ती परीक्षा अर्मापुर के आर्मरीना मैदान में गुरुवार से शुरू होगी। 20 दिन चलने वाली परीक्षा में करीब एक लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन गोंडा के सात हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने 30 सिटी बसों की व्यवस्था की है। ये बसें अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन और झकरकटी स्टेशन पहुंचाएंगी।

विज्ञापन


पहले दिन की परीक्षा में शामिल होने के लिए गोंडा के अभ्यर्थी बुधवार शाम से ही शहर पहुंचने लगे। सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मैदान के बाहर डेरा जमा लिया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि जिन जिलों के परीक्षार्थियों की संख्या ज्याद होगी और बसें कम पड़ी तो अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी। रेलवे ने भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। अगर कोच बढ़ाने की आवश्यकता हुई तो उस पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


यह है भर्ती का शेड्यूल 
20 अक्तूबर को गोंडा, 21 को गोंडा और बाराबंकी, 22 को बाराबंकी, 23, 24 और 25 को दिवाली के मद्देनजर दौड़ नहीं होगी। 24 को छुट्टी रहेगी लेकिन 23 और 25 को मेडिकल परीक्षण होगा। 26 और 27 को कन्नौज, 28 को औरैया, 29 को औरैया और चित्रकूट, 30 को बांदा, 31 को हमीरपुर और महोबा, एक नवंबर को लखनऊ, दो को लखनऊ-उन्नाव, तीन को उन्नाव, चार को फतेहपुर, पांच को फतेहपुर और कानपुर देहात, छह को कानपुर देहात, सात को कानपुर देहात-कानपुर नगर, आठ और नौ को कानपुर नगर और 10 नवंबर का दिन रिजर्व रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed