फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur After period of vigilance police personnel celebrated Holi at the police station

Kanpur: मुस्तैदी के बाद मस्ती का रंग, थाने में पुलिसकर्मियों ने खेली होली; इंस्पेक्टर बोले- कर्तव्य सर्वोपरि

Thu, 05 Mar 2026 01:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 05 Mar 2026 01:41 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और डीजे पर थिरक कर होली का जश्न मनाया। इंस्पेक्टर ने इसे प्रेम और एकता का संदेश बताते हुए शांतिपूर्ण ढंग से ड्यूटी पूरी होने पर खुशी जताई।

विज्ञापन
Kanpur After period of vigilance police personnel celebrated Holi at the police station
थाने में पुलिसकर्मियों ने खेली होली - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र में बुधवार को रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को महाराजपुर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने भाईचारे और सौहार्द के साथ होली खेली। सुबह से ही थाने में उत्सव जैसा माहौल रहा।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और डीजे की धुन पर जमकर थिरके।रंगों से सराबोर पुलिसकर्मी देर तक हंसी-खुशी में डूबे रहे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की मुस्तैदी से त्योहार शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।

विज्ञापन





समाज में सौहार्द का संदेश देने की अपील
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अक्सर त्योहारों पर अपने परिवार से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में लगे रहते हैं, इसलिए वे अपने साथियों के साथ ही थाने में त्योहार मनाते हैं। इंस्पेक्टर ने होली को प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक बताते हुए समाज में सौहार्द का संदेश देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed