फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: After a dispute with husband, the wife of a head constable hanged herself to death

Kanpur Suicide: पति से विवाद के बाद हेड कांस्टेबल की पत्नी फंदे से लटककर दी जान

Mon, 09 Jun 2025 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 08:50 PM IST
सार

हेड कांस्टेबल की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना कल्याणपुर थानाक्षेत्र के बैरीखेड़ा की है। ननद के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Kanpur: After a dispute with husband, the wife of a head constable hanged herself to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल की पत्नी ने कल्याणपुर स्थित घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से पहले दोनों के बीच ननद की गोदभराई के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर विवाद हुआ था। कार्यक्रम में हंगामे के बाद पत्नी कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब बच्चों ने कमरे में झांककर देखा तो शव फंदे में लटक रहा था।
विज्ञापन


बैरीखेड़ा इलाके के रहने वाले नरेंद्र सिंह ट्रैफिक लाइन में हेड मोहर्रिर हैं। उन्होंने 2012 में फर्रुखाबाद के खुदागंज निवासी सीता देवी (32)से शादी की थी। नरेंद्र के पिता जगदीश सिंह ने बताया कि रविवार को उनकी बेटी अर्चन की गोदभराई का कार्यक्रम था। घर पर रिश्तेदार आए हुए थे। आरोप है कि देर शाम कार्यक्रम के दौरान बहू सीता ननद के कार्यक्रम में नरेंद्र के शामिल होने को लेकर आक्रोशित हो गई। परिजनों ने काफी समझाया लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। कार्यक्रम में सभी के सामने बहू ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


नरेंद्र ने हंगामा कर रही पत्नी का वीडियो बनाया और समझाने का प्रयास किया। इसके बाद वह कमरे में गई और अंदर से लोहे का दरवाजा बंद कर लिया। जगदीश के अनुसार कुछ देर बाद मामला शांत हुआ तो नरेंद्र के बच्चों अनुष्का, यश और आयुष ने खिड़की से झांककर देखा तो सीता का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटकता दिखा। वहीं, मायके पक्ष ने भी ससुरालीजनों पर आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के अनुसार तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed