{"_id":"69aad1b7dfe9cf91bc079849","slug":"kanpur-advocate-akhilesh-dubey-gets-bail-from-court-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे को मिली जमानत, सत्र न्यायालय का बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे को मिली जमानत, सत्र न्यायालय का बड़ा फैसला
Fri, 06 Mar 2026 06:38 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे को बड़ी राहत मिली है। प्रज्ञा त्रिवेदी द्वारा दर्ज कराए गए कथित रंगदारी के मामले में कानपुर सत्र न्यायालय ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी है। यह जमानत एडीजे सपना त्रिपाठी की अदालत द्वारा दी गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह अखिलेश दुबे को मिली चौथी जमानत है। इससे पहले उन्हें रवि सतीजा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में माननीय सुप्रीम कोर्ट से जमानत, तथा शैलेन्द्र कुमार और संदीप शुक्ला द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कानपुर सत्र न्यायालय से दो अलग-अलग जमानतें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
6 अगस्त 2025 से 13 अगस्त 2025 के बीच मात्र एक सप्ताह के भीतर अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ लगातार 5 एफआईआर दर्ज कराई गई थीं।
