फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: ADSTO found missing without leave, files found in disarray, instructions to cut salary

Kanpur: बिना छुट्टी के गायब मिले एडीएसटीओ, फाइलें मिलीं अव्यवस्थित, वेतन काटने के निर्देश

Thu, 13 Feb 2025 07:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Feb 2025 07:35 PM IST
सार

Kanpur News: सीडीओ दीक्षा जैन ने डीएसटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीएसटीओ बिना छुट्टी के गायब मिले। सीडीओ ने डीएसटीओ को कार्यालय में पत्रावलियों को व्यवस्थित करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
Kanpur: ADSTO found missing without leave, files found in disarray, instructions to cut salary
सीडीओ ने डीएसटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीडीओ दीक्षा जैन ने गुरुवार को विकास भवन स्थित जिला एवं अर्थ संख्या विभाग (डीएसटीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्हें कार्यालय में फाइलों का रखरखाव अव्यवस्थित मिला। एक एडीएसटीओ बिना छुट्टी के चार दिन से गायब मिले, जबकि एक 11 बजे के बाद निरीक्षण के दौरान पहुंचे। सीडीओ ने दोनों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डीएसटीओ ईशा शर्मा को कार्यालय में पत्रावलियों को व्यवस्थित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा। इसमें सात अपर सांख्यकीय अधिकारी, एक सहायक संख्या अधिकारी, दो वरिष्ठ सहायक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नाम दर्ज थे। अपर सांख्यकीय अधिकारी आभा टंडन चिकित्सा अवकाश के चलते अनुपस्थित मिलीं। वहीं, बिना छुट्टी के अपर सांख्यकीय अधिकारी जय प्रकाश यादव 10 फरवरी से अनुपस्थित मिले, जबकि अपर सांख्यकीय अधिकारी प्रीति कुमारी कार्यालय देर से पहुंचीं।
विज्ञापन

Kanpur: ADSTO found missing without leave, files found in disarray, instructions to cut salary
सीडीओ ने डीएसटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दोनों का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रीति कुमारी छह व सात फरवरी को भी देरी से कार्यालय पहुंची थीं। उनके कार्य भी असंतोषजनक मिले, जिस पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कार्यालय में कर्मचारियों के कार्यों का विभाजन सही ढंग से करने के लिए कहा। अलमारियों में रखे अभिलेखों का विवरण चस्पा नहीं मिला। पत्रावलियों का रखरखाव भी खराब मिला। उन्होंने इसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed