फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur ADM furious over revenue negligence said if you want to give advice then leave the job of accountant

Kanpur: राजस्व लापरवाही पर भड़के ADM, बोले- सलाह देनी है तो लेखपाली छोड़ो, विधिक सलाहकार का बोर्ड लगा लो

Sat, 02 Aug 2025 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Aug 2025 04:04 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल तहसील में समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार दुबे ने राजस्व मामलों में लापरवाही पर लेखपालों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लोगों को सलाह नहीं, न्याय चाहिए। इसलिए अगर सलाह देनी है, तो लेखपाली छोड़कर विधिक सलाहकार बन जाओ।

विज्ञापन
Kanpur ADM furious over revenue negligence said if you want to give advice then leave the job of accountant
संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते अपर जिलाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शनिवार को नरवल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व की बढ़ती शिकायतों को देखकर अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति आशुतोष कुमार दुबे ने लेखपालों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोगों को सलाह नहीं, बल्कि न्याय की उम्मीद रहती है।

विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने एक मामले का हवाला देते हुए लेखपाल अमित कुमार गुप्ता को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि सलाहकार बनने का शौक है, तो लेखपाली छोड़ दो और एक बोर्ड लगा लो विधिक सलाहकार का, घर बैठकर सलाह दो। दरअसल, तिरमा गांव की रहने वाली रामश्री ने शिकायत की थी कि उनके पिता की मृत्यु के बाद जमीन दोनों बहनों को मिलनी है।

विज्ञापन

सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण
फिर भी, लेखपाल द्वारा अभी तक उसकी पैमाइश नहीं की जा रही है। इस पर एडीम ने कहा कि राजस्व के मामले इसी वजह से लगातार बढ़ते हैं और इसमें तत्काल सुधार की जरूरत है। समाधान दिवस में कुल 102 मामले पहुंचे, जिनमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा, एसीपी अभिषेक पांडेय और तहसीलदार विनीता पांडेय समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed