फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Additional Chief Secretary of Sugarcane Development Department said - UP has five years stock of sugar

कानपुर: गन्ना विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बोले- यूपी के पास है चीनी का पांच साल का स्टॉक

Tue, 05 Oct 2021 12:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Oct 2021 12:25 AM IST
सार

नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में हिस्सा लेने आए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इथेनॉल उत्पादन के बाद से किसानों की आय बढ़ी है। अगले साल 168 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन होगा। चीनी का 17 फीसदी उत्पादन घटा कर इथेनॉल बनाया जा रहा है। इथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाएगा। शीरे का भी निर्यात हो रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: Additional Chief Secretary of Sugarcane Development Department said - UP has five years stock of sugar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी वालों के पास चीनी की कमी नहीं है। अगर एक दाना भी न पैदा हो तो भी प्रदेश में पांच साल का भरपूर स्टाक है। एक्साइज, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि साढ़े चार सालों में यूपी चीनी उत्पादन में महाराष्ट्र से आगे निकल गया है।
विज्ञापन


इस वक्त प्रदेश 23 लाख टन चीनी विदेशों को निर्यात कर रहा है। नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में हिस्सा लेने आए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इथेनॉल उत्पादन के बाद से किसानों की आय बढ़ी है। अगले साल 168 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन होगा।
विज्ञापन


चीनी का 17 फीसदी उत्पादन घटा कर इथेनॉल बनाया जा रहा है। इथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाएगा। शीरे का भी निर्यात हो रहा है। कोरोना काल में चीनी मिलों को सैनिटाइजर के रूप में नया उत्पाद मिल गया है। मार्च से लेकर अब तक छह लाख लीटर सैनिटाइजर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 92 इंडस्ट्री शक्कर, शीरा, ब्रेसमेट और इथेनॉल पर काम कर रही हैं। भूसरेड्डी ने बताया कि गन्ना और आबकारी विभाग ने 75 जिलों के अस्पतालों और सीएचसी पर 79 ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगवाए हैं। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed