{"_id":"68d030c1b82702b7dc04a623","slug":"kanpur-accused-of-taking-loan-by-using-fake-documents-arrested-from-rae-bareli-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने वाला आरोपी रायबरेली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने वाला आरोपी रायबरेली से गिरफ्तार
Sun, 21 Sep 2025 10:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में धोखाधड़ी का आरोपी प्रवेश पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने वाले प्रतापगढ़ निवासी आरोपी को काकादेव पुलिस ने रायबरेली से रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एसबीआई की पांडुनगर शाखा के प्रबंधक ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसबीआई पांडुनगर के शाखा प्रबंधक देवेश शर्मा ने साल 2024 में दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि 17 जुलाई 2021 को मूलरूप से प्रतापगढ़ के थाना लीलापुर के ग्राम बहलोलपुर निवासी प्रवेश पांडेय ने 7,62,200 रुपये का पर्सनल लोन लिया था।
विज्ञापन
उसने लोन की किस्त जमा करनी बंद करने के साथ ही ऋण खाते का संचालन भी बंद कर दिया था। बैंक ने जांच की पता चला कि आरोपी ने धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेजों लगाकर लोन लिया था। घटना के बाद मामले की शिकायत काकादेव पुलिस और आलाधिकारियों से की गई। कोर्ट के आदेश पर काकादेव पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की थी। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रवेश पांडेय को हाल पता रायबरेली के लालगंज के सर्वोदयनगर कालोनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन