फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Accountant hanged himself in shop

Kanpur: समय से सैलरी नहीं देते... लिखकर दुकान में मुनीम ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 25 May 2025 10:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 May 2025 10:04 PM IST
सार

Kanpur News: दुकान में मुनीम ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में मौरंग मंडी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन
Kanpur: Accountant hanged himself in shop
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में रविवार सुबह एक मुनीम ने दुकान के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। शव के पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त काम कराए जाने और समय से वेतन न देने को आत्महत्या का कारण बताया है। नौबस्ता वाई वन ब्लॉक निवासी दुर्गा प्रसाद द्विवेदी (55) पिछले बारह साल से मौरंग मंडी में सस्ता किराया भंडार में काम कर रहे थे।

विज्ञापन


बेटे अमित और सुमित ने बताया कि रोज की तरह पिता रविवार सुबह पांच बजे चाय बनाने के बाद दुकान के लिए निकल गए। सुबह करीब 8:30 बजे दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने पिता की तबीयत खराब होने की सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंचे तो पिता का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


सांस चलने का आभास हुआ तो आनन-फानन पिता को फंदे से उतारकर पास के अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने हैलट के लिए रेफर कर दिया। हैलट में डॉक्टर ने दुर्गा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को पंचायतनामा भरने के दौरान दुर्गा की जेब में एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि नोट को सील कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या लिखा है सुसाइड नोट में
मैं मौरंग बेचने के लिए आया था, लेकिन यहां दूसरे काम कराए जा रहे हैं। पेमेंट भी नहीं बढ़ाते है, और न ही समय से सैलरी देते हैं। इस सब बातों से परेशान होकर अपनी जान दे रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed