फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Tanker truck collision on Panki Highway flammable oil spilled on the road jammed for hours

Kanpur Accident: पनकी हाईवे पर भिड़े टैंकर-ट्रक, सड़क पर फैला ज्वलनशील तेल; घंटों जाम…एक लेन खोलकर निकाले वाहन

Sun, 12 Oct 2025 09:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Oct 2025 09:25 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी हाईवे पर शनिवार देर रात ओवरटेक के चक्कर में ज्वलनशील तेल से भरा टैंकर ट्रक से भिड़ गया और तेल सड़क पर फैल गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने फोम का छिड़काव कर ज्वलनशील खतरे को खत्म किया, जबकि हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था।

विज्ञापन
Kanpur Accident Tanker truck collision on Panki Highway flammable oil spilled on the road jammed for hours
ओवरटेक करने में ट्रक से भिड़ा टैंकर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पनकी हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में शनिवार देर रात ट्रक से टैंकर भिड़ गया। टैंकर में ज्वलनशील तेल होने से हाईवे पर काफी मात्रा में तेल फैल गया। आनन फानन लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तेल फोम का छिड़काव कर उसका ज्वलनशील प्रभाव खत्म किया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एक लेन खोलकर वाहन निकाले गए।

विज्ञापन

पनकी हाईवे से नौबस्ता की तरफ जा रहे भारत पेट्रोलियम के टैंकर ने शनिवार देर रात जल्दी निकलने के चक्कर में ओवरटेक करते हुए ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत से ज्वलनशील तेल से भरे टैंकर से तेल निकलने लगा। तभी पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंचे। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कर्मियों ने तत्काल सड़क पर फैले हुए पेट्रोल पर फोम का छिड़काव कर उसके ज्वलनशील प्रभाव को ख़त्म किया।

विज्ञापन

टैंकर और ट्रक को कब्जे में लिया
कर्मियों ने सड़क पर फैले पेट्रोल को साफ किया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। टैंकर ट्रक को किनारे करवाकर एक तरफ से यातायात को चालू किया गया। किसी प्रकार हादसा न हो इसलिए हाईवे के एक तरफ़ के यातायात को रोककर पेट्रोल टैंक सावधानी पूर्वक खाली कराया। थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि देर रात टक्कर हो गई थी। टैंकर ज्वलनशील तेल इसलिए सावधानी पूर्वक उसे खाली कराया गया। टैंकर और ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed