{"_id":"65151ae4be5cfe548b0f1795","slug":"kanpur-accident-speeding-trolley-crashes-on-expressway-breaks-divider-and-falls-down-two-died-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्राला दुर्घटनाग्रस्त, डिवाइडर तोड़ते हुए गिरा नीचे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्राला दुर्घटनाग्रस्त, डिवाइडर तोड़ते हुए गिरा नीचे, दो की मौत
Thu, 28 Sep 2023 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:49 AM IST
सार
Kanpur News: अरौल थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक ट्राला आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहा था। अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे बाई पट्टी पर पलट गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बिल्हौर में अरौल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें लखनऊ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्राला डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे आ गिरा। दुर्घटना में चालक और क्लीनर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अरौल थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6:30 पर एक ट्राला आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहा था। अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे बाई पट्टी पर पलट गया है। दुर्घटना में विमलेश कश्यप (25) पुत्र विजयपाल निवासी थाना इटौंजा और प्रकाश (41) पुत्र चंदन सिंह निवासी मथुरा दोनों लोग नीचे दब गए।
विज्ञापन
मौके पर हाइड्रा को बुलाकर जैसे-तैसे ट्राला के नीचे दबे दोनों को बाहर निकला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन