फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident speeding car crashed into tree two students died and injuring two others

Kanpur Accident: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो छात्रों की मौत और दो घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 21 Jan 2026 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Jan 2026 01:27 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Accident speeding car crashed into tree two students died and injuring two others
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर के आवास विकास तीन में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों कन्नौज के रहने वाले थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पनकी से कल्याणपुर की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आवास विकास तीन के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। आसपास के लोग दौड़े और कार सवार युवकों को सामने स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कन्नौज निवासी बी फार्मा के छात्र प्रथम पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos



हादसे में दो लोगों की मौत
इसके बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कन्नौज निवासी आर्यन यादव, कन्नौज निवासी सत्यम पाल और आकाश यादव को सर्वोदय नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान आकाश यादव ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम भेजा है। कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। अन्य का इलाज जारी है। परिजनों को सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed