फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur accident Minor car driver crushed DJ operator people caught him and handed him over to police

कानपुर हादसा: नाबालिग कार चालक ने डीजे संचालक को कुचला…मौत, लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, पूछताछ जारी

Thu, 26 Dec 2024 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:43 AM IST
सार

Kanpur News: फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में नाबालिग कार चालक ने डीजे संचालक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नाबालिग को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur accident Minor car driver crushed DJ operator people caught him and handed him over to police
kanpur accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ। नाबालिग कार चालक ने पैदल जा रहे डीजे संचालक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना देने के साथ ही नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

सरोजनी नगर निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव (52) सांझा हॉल में डीजे का काम करते थे। परिवार में पत्नी अमिता श्रीवास्तव, बेटा देव श्रीवास्तव, बेटी नेहा, निक्की और दीपू हैं। वह छह भाइयों में दूसरे नंबर के थे। अनिल के भाई अजय श्रीवास्तव ने बताया कि वह भाइयों के साथ चाय पीकर किसी वृद्धा का आधार कार्ड बनवाने के लिए जा रहे थे। दर्शनपुरवा के सर्वधर्म चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि 16 वर्षीय नाबालिग कार चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मारते हुए दीवार से गाड़ी लड़ा दी।

विज्ञापन

पत्नी और बेटियां शव देख बदहवास हो गईं
हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने नाबालिग को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीआरवी के सिपाही अनिल को इलाज के लिए हैलट ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हैलट पहुंची पत्नी और बेटियां शव देख बदहवास हो गईं। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।

कार पुलिस के कब्जे में हैं और चालक नाबालिग है
पुलिस मामले की जांच कर रही है। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कार चलाने वाले का आधार कार्ड परिजनों से मांगा गया, जिसमें उसका जन्म 2008 अंकित है। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में हैं और चालक नाबालिग है। परिवार जो भी तहरीर देता है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया पैर
थानाप्रभारी ने बताया कि जब भीड़ ने नाबालिग को पकड़ लिया तो वह घबराते हुए बोला कि सड़क पर एक तरफ गिट्टी फैली थी। गिट्टी से बचने के लिए कार बांयी ओर दबाई, लेकिन ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर आ गया। इससे कार की स्पीड बढ़ गई और हादसा हो गया।

अभिभावकों और पुलिस की गलती का खामियाजा भुगतते लोग

  • 1 मई 2023: नाबालिग कार चालक ने अग्निहोत्रीनगर निवासी विनोद निषाद की इकलौती बेटी कल्पना (12) को मारी टक्कर, मौत।
  • 26 अक्तूबर 2023: गंगा बैराज पर डॉक्टर के नाबालिग बेटे ने सड़क किनारे मैगी प्वाइंट पर काम कर रहे कांशीराम नगर निवासी सागर (13) व आशीष रावत (13) को कुचल दिया। पुलिस ने नाबालिग की जगह पेशेवर चालक को आरोपी बना दिया। उसी नाबालिग ने कुछ समय बाद बर्रा में एक राहगीर को टक्कर मार दी थी।
  • 4 अगस्त 2024: किदवईनगर में नाबालिग कार चालक ने स्कूटी सवार भावना मिश्रा (42) और उनकी बेटी मेधावी को मारी टक्कर। भावना मिश्रा की मौत, बेटी गंभीर।

पिता के नाम कार, नाबालिग के हाथ में स्टीयरिंग
हादसे का कारण बनी कार नाबालिग के पिता दर्शनपुरवा निवासी कृष्ण गुप्ता के नाम है। नाबालिग के मुताबिक उसे कार चलाने का शौक है। अकेले कहीं जाना हो या पूरे परिवार के साथ जाना हो, कार वही चलाता था। उसके पिता सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में मैनेजर हैं। नाबालिग इंटरमीडिएट का छात्र है।

क्यों थमा दी नाबालिग को कार, पति की ले ली जान
पति की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी अमिता भी परिवार के साथ हैलट अस्पताल पहुंचीं। पति की लाश देखकर दहाड़ मारकर रोने लगीं। बोलीं, क्यों थमा दी नाबालिग के हाथ में कार। इसने मेरा सुहाग और मेरे बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया। यह कहते हुए वह बेहोश हो गईं। उनके साथ आई बेटी नेहा ने मां को ढाढ़स बंधाया।

भइया जल्दी आ जाओ, पापा नहीं रहे
अस्पताल में मौजूद बेटी नेहा के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हालांकि उसने हिम्मत दिखाकर परिवार के बाकी सदस्यों को फोन किया और बोली, भइया जल्दी आ जाइए पापा नहीं रहे।

इलाके के लोग बोले-बहुत अच्छे इंसान थे
अनिल को लेकर इलाकाई लोगों ने कहा कि वो बेहद नेक इंसान थे। कभी किसी के कार्य को मना नहीं करते थे। इलाकाई लोगों का कहना था कि जिसने भी यह घटना की है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।

पहले हुए मामलों में भी कार मालिक को भी लापरवाही की धारा में चार्जशीट दी गई है। आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  -विपिन मिश्रा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed