फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Accident on flyover trolley rams into parked dumper driver and conductor die

Kanpur Accident: फ्लाई ओवर पर लगातार दूसरे दिन हादसा, खड़े डंपर में घुसा ट्राला, चालक और परिचालक की मौत

Sun, 17 Nov 2024 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Nov 2024 12:49 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी में दूसरे दिन लगातार खड़े वाहन के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। - प्रताप होटल के पास फ्लाई ओवर के पास तड़के सुबह खड़े डंपर में ट्राला घुस गया। हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Accident Accident on flyover trolley rams into parked dumper driver and conductor die
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी में  श्याम नगर से यशोदा नगर के बीच लगातार दूसरे दिन  फ्लाईओवर पर खड़े वाहन के कारण बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में भी  दो की मौत हो गई। यह घटना प्रताप होटल के पास फ्लाईओवर पर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से ट्राला घुस गया।

विज्ञापन

इसमें एक चालक और परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को किनारे करवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर के मुस्करा बिहुनी निवासी उदयभान /(23) गांव के ही परिचालक बबलू के साथ डंपर में ईंट लादकर लखीमपुर से मुस्करा जा रहे थे। इस दौरान फ्लाई ओवर पर श्यामनगर के आगे प्रताप होटल के पास डंपर में कुछ खराबी आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक की पहिये के नीचे कुचलकर मौत
इस पर उदयभान और बबलू नीचे उतरकर उसे ठीक कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने डंपर में टक्कर मार दी। इससे डंपर के नीचे घुसकर काम कर रहे परिचालक बबलू की पहिये के नीचे कुचलकर मौत हो गई। वहीं पीछे से टक्कर मारने वाले ट्राला के चालक बिहार के रोहताश गोरारी तेंदुआ निवासी उपेंद्र कुमार सिंह (44)की भी मौत हो गई।

वाहनों को किनारे करवाकर जाम खुलवाया
हादसे के बाद फ्लाई ओवर पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने हाईड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाने का प्रयास किया, तो डंपर में बैठा चालक उदयभान भी हाईड्रा का तार टूटने से घायल हो गया। किसी तरह से पुलिस ने वाहनों को किनारे करवाकर जाम खुलवाया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना’ प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि कोहरे के चलते वाहनों की भिड़ंत से हादसा हुआ है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed