फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Absconding SP MLA Irfan Solanki could not be arrested

Kanpur: भतीजी का हुआ इंतकाल, नहीं पहुंचे सपा विधायक, इंतजार करती रही पुलिस

Wed, 23 Nov 2022 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Nov 2022 09:05 PM IST
सार

जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के प्लाट में सात नवंबर को आग लग गई थी। आठ नवंबर को नजीर की तहरीर पर जाजमऊ पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान व अन्य अज्ञात लोगों पर आगजनी, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। भतीजी के इंतकाल पर पुलिस घंटों इंतजार करती रही लेकिन आरोपी नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Kanpur: Absconding SP MLA Irfan Solanki could not be arrested
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी की छह माह की भतीजी का मंगलवार रात इंतकाल हो गया। पुलिस को आशंका थी कि विधायक व उनका भाई रिजवान घर जरूर आएंगे, इसलिए उनकी गिरफ्तारी का जाल बिछाया था। खुफिया की टीम भी सक्रिय थी लेकिन विधायक नहीं पहुंचे। पुलिस इंतजार ही करती रह गई। आशंका है कि विधायक को भनक थी कि पुलिस जाल बिछा चुकी है।

विज्ञापन


इसलिए वह नहीं आए। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के प्लाट में सात नवंबर को आग लग गई थी। आठ नवंबर को नजीर की तहरीर पर जाजमऊ पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान व अन्य अज्ञात लोगों पर आगजनी, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। तब से आरोपी गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात को इरफान के सगे छोटे भाई अरशद की छह माह की बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। निजी अस्पताल में बच्ची का इंतकाल हो गया। जानकारी होने पर पुलिस अफसर सक्रिय हुए। सुबह से ही खुफिया की टीमें घर के आसपास लग गईं थीं। इधर अन्य टीमें दबिश को तैयार थीं। सुबह से लेकर शाम हो गई लेकिन इरफान व रिजवान नहीं पहुंचे। आखिर में टीमों को लौटना पड़। वहीं, बुधवार को पुलिस ने लखनऊ, इटावा, कानपुर देहात में दबिश दी। विधायक के करीबियों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पर दर्ज पुराने केसों की खुलेगी फाइल
मेडिकल कॉलेज में हुए बवाल के मामले में विधायक पर तीन गंभीर केस दर्ज किए गए थे। उच्चाधिकारियों ने स्वरूपनगर पुलिस से इन मामलों की विस्तृत जानकारी ली है। हालांकि इसमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है लेकिन पुलिस अफसर समीक्षा कर रहे हैं कि इसमें विवेचना में क्या-क्या कमियां रह गई थीं। किन साक्ष्यों को दिरकिनार किया गया। जानकारी के मुताबिक इन केसों की फाइलें खुल सकती है। वहीं एक मामला और पुलिस के पास पहुंचा है। विधायक पर एक दो दिन के भीतर एक और केस दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed