{"_id":"68fcf2cf4620d37f24032167","slug":"kanpur-a-six-foot-deep-crater-has-formed-near-the-dolphin-intersection-on-barrage-road-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बैराज रोड पर डाॅल्फिन चौराहे के पास हुआ छह फीट गहरा गड्ढा, आसपास कराई गई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बैराज रोड पर डाॅल्फिन चौराहे के पास हुआ छह फीट गहरा गड्ढा, आसपास कराई गई बैरिकेडिंग
Sat, 25 Oct 2025 09:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
गंगा बैराज मार्ग में डॉल्फिन चौराहे के पास धंसी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
गंगा बैराज रोड में शनिवार को डॉल्फिन चौराहे के पास गड्ढा हो गया। पांच से छह फीट गहरे गड्ढे के आसपास सड़क खोखली होने से हादसे का खतरा है। हालांकि यहां पर अस्थायी बैरिकेडिंग कराई दी गई। वहीं क्षेत्रवासियों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। कंपनीबाग चौराहा-गंगा बैराज मार्ग पर डॉल्फिन चौराहे के पास सुबह सड़क किनारे गड्ढा नजर आया। आसपास के लोगों ने बताया कि गड्ढे के आसपास भी जमीन धीरे-धीरे धंसने लगी। करीब 10 फीट दायरे में पांच-छह फीट गहरा होने से हादसे का अंदेशा था। इसकी नगर निगम को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद नगर निगम ने गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई। आशंका जताई जा रही है कि बैराज से शहर और दक्षिणी क्षेत्र में पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की वजह से सड़क धंसी है। हालांकि जल निगम के अवर अभियंता अनुराग सिंह ने इससे इन्कार किया है। बताया कि गड्ढे का पास सीवर लाइन बिछी है और उसका चैंबर बना है। सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क धंसने की आशंका है। बताया कि पानी की मुख्य पाइपलाइन वहां से पांच-छह फीट दूर है।
विज्ञापन