फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A huge crowd of passengers travelling on long routes gathered at the central station

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ा लंबे रूट के यात्रियों का रेला, ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची

Mon, 17 Mar 2025 07:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Mar 2025 07:44 PM IST
सार

सेंट्रल स्टेशन पर लंबे रूट के यात्रियों की भीड़ उमड़ी। पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। हर कोच फुल रहा। यात्रियों ने दरवाजे पर बैठकर सफर किया।

विज्ञापन
Kanpur: A huge crowd of passengers travelling on long routes gathered at the central station
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के बाद काम पर लौटने वालों की भीड़ सोमवार को भी सेंट्रल पर उमड़ी। लंबे रूट के यात्री अधिक रहे। स्थिति यह थी कि मुंबई, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों ने दरवाजों पर बैठकर सफर किया। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली-हावड़ा, मुंबई, फर्रुखाबाद, बांदा व झांसी रूट की ट्रेनों में रही।
विज्ञापन


होली का त्योहार तो शुक्रवार को था लेकिन रविवार तक कार्यालय बंद थे। रविवार को वापसी करने वालों ने ट्रेन पकड़नी शुरू की। यह हालात सोमवार को भी रहे। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, मुंबई जाने वालों और बिहार, झारखंड से आने वालों की रही। इस कारण लंबी दूरी की ट्रेनें फुल रही। सेंट्रल स्टेशन पर सोमवार दोपहर पनवेल (महाराष्ट्र) से चलकर गोरखपुर जाने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस पहुंची तो यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एसी कोच को छोड़कर बाकी कुछ ही देर में फुल हो गए। आलम यह था कि लोग दरवाजे पर लटके रहे और ट्रेन चल दी। ट्रेन के दरवाजे पर लोगों ने बैठकर और गलियारे व शौचालय में खड़े होकर सफर किया। जनरल व स्लीपर कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लंबे रूट की लगभग हर ट्रेनों में ऐसे ही हालात रहे।
विज्ञापन

Kanpur: A huge crowd of passengers travelling on long routes gathered at the central station
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पटरी पारकर बदला प्लेटफार्म
लाख कोशिशों के बाद भी यात्री पटरी पार कर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने की आदत नहीं छोड़ रहे। सोमवार को प्लेटफार्म पांच पर आने वाली पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलकर सात हो जाने से लोग पटरी पार कर जाने लगे। इस दौरान दूसरी तरफ से एक मालगाड़ी भी आ रही थी पर लोग नहीं माने।

 

Kanpur: A huge crowd of passengers travelling on long routes gathered at the central station
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी, आरपीएफ के जवान रहे सतर्क
दूसरे दिन भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेंट्रल स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे कर्मचारी तैनात रहे। अनाउंसमेंट कर सुरक्षाकर्मी लोगों को समझाते रहे कि जल्दबाजी न करें। जवानों ने यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ाने व उतारने में भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed