{"_id":"6697b685b132b415fc08f70b","slug":"kanpur-a-female-assistant-professor-was-robbed-inside-the-university-campus-2024-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: विश्वविद्यालय कैंपस में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के गले पर चाकू रख लाखों का माल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: विश्वविद्यालय कैंपस में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के गले पर चाकू रख लाखों का माल लूटा
Wed, 17 Jul 2024 05:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:52 PM IST
सार
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कैंपस के अंदर रहने वाली महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के आवास में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। गले पर चाकू रख लाखों का माल लूटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कल्पना अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर सर्किल में पुलिस के लिए चुनौती बन चुके लुटेरों ने एक बार फिर एक महिला को अपना निशाना बनाया। हालांकि इस बार सड़क की बजाय सुरक्षित माने जाने वाले छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कैंपस के अंदर रहने वाली महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के घर में घुसकर लुटेरे ने लूटपाट की। लूटपाट के दौरान बदमाश ने विरोध करने पर प्रोफेसर व बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कल्पना अग्निहोत्री विश्वविद्यालय के कैंपस में ही परिवार के साथ शिक्षक आवास में रहती हैं। कल्पना के मुताबिक रविवार सुबह करीब छह बजे एक नकाबपोश ने उनका दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही बदमाश उनके गले पर चाकू रख घर के अंदर दाखिल हो गया। इस दौरान उन्होंने हल्का विरोध करने का प्रयास किया तो लुटेरे ने उन्हें व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अंगूठी, मोबाइल, लैपटॉप, डेबिट कार्ड, कैश, गाड़ियों की चाबी समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया और माल लेकर फरार हो गया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

कैंपस की सुरक्षा में लगे हैं 350 सुरक्षा कर्मी
सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय के अंदर की सुरक्षा का जिम्मा एक निजी कंपनी के करीब साढ़े तीन सौ सुरक्षाकर्मियों के जिम्मे है। इनपर विश्वविद्यालय प्रशासन सालाना करीब चार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करता है। साथ ही पूरे कैंपस में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके बावजूद परिसर के अंदर सुबह एक महिला प्रोफेसर से लूट की वारदात को अन्जाम देने के बाद लुटेरा आराम से फरार हो गया।
एडीसीपी-एसीपी का कार्यालय भी है कैंपस में
विश्वविद्यालय के कैंपस में एडीसीपी पश्चिम व एसीपी कल्याणपुर का भी कार्यालय है। इन कार्यालयों में सुबह से देररात तक भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। हालांकि कैंपस के अंदर की सुरक्षा निजी कर्मियों के हवाले होने की वजह से कार्यालय बंद होने के बाद पुलिस कर्मी नहीं रहते।

लगातार हो रही कल्याणपुर सर्किल में लूट
कल्याणपुर सर्किल के रावतपुर व कल्याणपुर थानाक्षेत्र में पिछले कुछ समय में एक के बाद एक कई लूट की वारदातें सामने आई हैं। इन मामलों में लुटेरों ने महिलाओं को ही निशाना बनाया है। पत्रकार की मां, कानपुर कोर्ट के पेशकार व शिक्षक की पत्नी समेत कई महिलाओं के साथ लूटपाट की वारदातें हुई। पुलिस हर मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कर रही है लेकिन कई घटनाओं का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।

कब-कब लुटेरों का निशाना बनी आधी आबादी
- 2 जुलाई को मामा चौराहा निवासी नीरू सिंह से लुटेरों ने तमंचा दिखाकर चेन लूटी
- 3 जुलाई को पनकी रोड पर फोटोकॉपी कराने गई युवती से चेन लूटी गई
- 4 जुलाई को कल्याणपुर में नंदरानी गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार लुटेरों ने महिला से मोबाइल लूटा
- 5 जुलाई को घर के नजदीक टहल रही रानी शर्मा से स्कूटी सवार ने मोबाइल लूटा
- केशवपुरम में टहलने निकलीं पत्रकार की मां सुषमा त्रिपाठी को धक्का मारकर चेन लूटी गई
- कानपुर कोर्ट में पेशकार अभिषेक निगम की पत्नी के रतन ऑर्बिट के पास हुई चेन व पर्स लूट
- कल्याणपुर कला में एक स्कूल के शिक्षक की पत्नी चित्रा मिश्रा से चेन लूट गई
- कल्याणपुर चौकी से 100 कदम दूर लक्ष्मी तिवारी से चेन लूटकर भागे बदमाश