फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: A 46-year-old uncle sexually assaulted a six-year-old girl

Kanpur: छह वर्षीय बच्ची से 46 साल के ताऊ ने की गंदी हरकत, मासूम की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 21 Sep 2025 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: A 46-year-old uncle sexually assaulted a six-year-old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले 46 साल के ताऊ के घर खेलने गई छह वर्षीय बच्ची के साथ गंदी हरकत कर दी। इसके बाद बच्ची को धमकी भी दी। शुक्रवार को ननिहाल गई बच्ची ने नानी को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मां की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 15 सितंबर की सुबह छह वर्षीय बेटी पड़ोस में रहने वाले जेठ के घर खेलने गई थी।आरोप है कि तभी जेठ ने बेटी के साथ गंदी हरकत कर दी। बच्ची के रोने पर उसे डराया और धमकाया। घर पहुंची बेटी कई दिनों तक गुमसुम सी रहने लगी। शुक्रवार को बच्ची अपने मामा के साथ ननिहाल गई और नानी को ताऊ की हरकत के बारे में बताया। घर वापस आने के बाद परिजनों के पूछताछ करने पर बच्ची ने सारी घटना बताई। इसके बाद बच्ची को लेकर परिजन ताऊ के घर पहुंचे और विरोध किया। आरोप है कि ताऊ ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया।
विज्ञापन


सेनपश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया वहां से जेल भेज दिया गया है। बच्ची के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को आते मिर्गी के दौरे, नहीं हुई है शादी
गांव में चर्चा है कि कुछ वर्ष पहले ताऊ की पुस्तैनी जमीन बिकी थी जिसका ताऊ के सभी चार भाइयों को हिस्सा मिला था। पैसे को लेकर फंसाने का आरोप है। ताऊ को मिर्गी के दौरे आते हैं जिसके चलते ताऊ की शादी नहीं हुई है। वह अपनी मां के साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed