{"_id":"67f56a683ecda2d09003bc81","slug":"kanpur-98-loudspeakers-removed-from-religious-places-notice-given-to-49-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: धार्मिक स्थलों से उतारे गए 98 लाउडस्पीकर, 49 को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: धार्मिक स्थलों से उतारे गए 98 लाउडस्पीकर, 49 को दिया नोटिस
Tue, 08 Apr 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
धार्मिक स्थलों पर मानक के विपरीत लगे लाउडस्पीकर हटाने को लेकर दूसरे दिन भी कमिश्नरी पुलिस ने अभियान चलाया। मंगलवार को पुलिस 205 स्थलों पर पहुंची, जिसमें 98 स्पीकर उतरवाए। 49 को नोटिस देकर हिदायत दी। बता दें, सोमवार को शहर के धार्मिक स्थलों से 213 लाउडस्पीकर उतरवाए गए थे। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने अभियान चलाया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि जिन धार्मिक स्थलों में दो से अधिक लाउडस्पीकर लगे थे, वहां से अतिरिक्त लाउडस्पीकर हटवाए गए हैं। सभी स्थलों को ध्वनि तीव्रता को मानक स्तर के अनुसार रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन