{"_id":"689b620d462f00d1460474ed","slug":"kanpur-7-lakh-cash-and-dvr-stolen-by-lifting-the-tin-shed-of-a-grain-merchant-s-shop-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गल्ला कारोबारी की दुकान का टीनशेड उठाकर सात लाख की नकदी व डीवीआर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गल्ला कारोबारी की दुकान का टीनशेड उठाकर सात लाख की नकदी व डीवीआर पार
Tue, 12 Aug 2025 09:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:20 PM IST
सार
Kanpur News: गल्ला कारोबारी की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों की तलाश में पुलिस मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
हनुमंत विहार थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नाैबस्ता गल्ली मंडी में दुकान की टिनशेड उठाकर गल्ला कारोबारी के गुल्लक से चोर सात लाख रुपये और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह दुकान पहुंचने पर कारोबारी को घटना की जानकारी हुई। बाबूपुरवा के बगाही निवासी बिंद्रा कुमार साहू की गल्लामंडी में सांई बाबा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। उनके अनुसार शुक्रवार को बिक्री का सात लाख रुपये गुल्लक में रखने के बाद रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन
रक्षाबंधन और फिर रविवार की बंदी के बाद सोमवार को दुकान पहुंचे तो गुल्लक खुली पड़ी थी और सामान अस्त व्यस्त था। चोरों ने सात लाख रुपये और अन्य दस्तावेजों समेत डीवीआर पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को दुकान में लगा टिनशेड उठा मिला। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोर टिनशेड से दाखिल हुए हैं। मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन