फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 7 crore fraud case accused arrested after luring victims with promises of partnerships in plots

कानपुर: सात करोड़ की ठगी का मामला, प्लॉट और कारोबार में साझेदारी का दिया था झांसा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 03:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 04 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने और कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर करीब सात करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद आरोपी प्रशांत द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur 7 crore fraud case accused arrested after luring victims with promises of partnerships in plots
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्लॉट और कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर करीब सात करोड़ रुपये की ठगी के मामले में कल्याणपुर पुलिस ने एक आरोपी प्रशांत द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कल्याणपुर निवासी अजय सिंह चौहान ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि कारोबार में साझेदारी और प्लॉट दिलाने का झांसा देकर उनसे करीब सात करोड़ रुपये लिए गए।

विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 600 वर्ग गज के प्लॉट की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये बताई गई थी। बाद में कारोबार के लिए रकम ली गई और कंपनी की संपत्ति को बैंक में गिरवी रख दिया गया। आरोप है कि इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के जरिए कंपनी की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी गई। रकम का कुछ हिस्सा आरोपियों और उनके रिश्तेदारों से जुड़ी कंपनियों के खातों में भी भेजे जाने का आरोप है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
रकम वापस मांगने पर पीड़ित को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में राजीव त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी और प्रशांत द्विवेदी के खिलाफ कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि मामले ने प्रशांत द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब नामजद आरोपियों के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed