{"_id":"69e1d6f39d31d3807a0fb08a","slug":"kanpur-50-year-old-banyan-tree-felled-outside-judio-showroom-locals-block-road-and-stage-protest-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जुडियो शोरूम के बाहर काटा 50 साल पुराना बरगद, क्षेत्रीय लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जुडियो शोरूम के बाहर काटा 50 साल पुराना बरगद, क्षेत्रीय लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, कही ये बात
Fri, 17 Apr 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:16 PM IST
सार
Kanpur News: चकेरी के राजीव नगर में जुडियो शोरूम द्वारा 50 साल पुराना बरगद का पेड़ काटने पर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। साथ ही, मुआवजे के रूप में एक के बदले 100 पेड़ लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
चकेरी में बरगद का पेड़ काटने पर बवाल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में चकेरी के राजीव नगर इलाके में एक नामी शोरूम द्वारा रातों-रात विशालकाय बरगद का पेड़ काटने पर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। 50 साल पुराने आस्था के प्रतीक पेड़ को काटे जाने से गुस्साए क्षेत्रीय लोगों और महिलाओं ने जीटी रोड पर उतरकर जुडियो शोरूम के खिलाफ प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह बरगद का पेड़ न केवल इलाके की हरियाली का मुख्य स्रोत था, बल्कि धार्मिक आस्था का केंद्र भी था। महिलाओं ने बताया कि पूरे क्षेत्र में यह एकमात्र बरगद का पेड़ था, जहां वे बरगदाई (वट सावित्री) की पूजा करती थीं।
विज्ञापन
एक के बदले 100 पेड़ लगाने की मांग
आरोप है कि शोरूम प्रबंधन ने अपनी सुविधा और बोर्ड आदि की दृश्यता के लिए रातों-रात इस ऐतिहासिक पेड़ को कटवा दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने शोरूम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा कि प्रबंधन को एक पेड़ के बदले 100 पेड़ लगाने होंगे।