{"_id":"684b11cc57d53673390128c9","slug":"kanpur-5-55-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-in-the-excise-department-report-filed-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आबकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.55 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आबकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.55 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 12 Jun 2025 11:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक अपराध
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आबकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.55 लाख रुपये ठग लिए गए। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घुमनी बाजार निवासी अविनाश अग्रवाल के अनुसार जून 2022 में उनकी मुलाकात हूलागंज स्थित एनजीओ में अंबरीश कुमार श्रीवास्तव से हुई थी। उन्होंने आबकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.84 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
झांसे में आकर उन्होंने कई बार में 5.55 लाख रुपये अंबरीश के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब नाैकरी नहीं लगी तो उन्होंने अंबरीश से रकम वापस मांगी, जिस पर वह टालमटोल करने लगे। दबाव बनाने पर मई 2023 में अंबरीश ने 30 हजार रुपये वापस किए और अन्य रकम का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। उन्होंने दोबारा रुपये मांगे तो आरोपी उन्हें धमकाने लगा। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर फीलखाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन