कानपुर: 439 नए संक्रमित, एक्टिव केस तीन हजार पार, 90 मोहल्ले कोरोना की चपेट में
शहर में सोमवार को कोरोनावायरस के 439 नए मरीज 90 मोहल्लों में मिले हैं। हालांकि इनमें से किसी में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज में भी एक प्रोफेसर समेत तीन डॉक्टर कोरोना की गिरफ्त में आ गए हैं। इसके अलावा घनी आबादी वाले इलाकों में संक्रमण का फैलाव भी चिंता का विषय बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार जारी है। सोमवार को 439 नए मरीज 90 मोहल्लों में मिले हैं। इसी के साथ एक्टिव केस तीन हजार पार कर गए हैं। इसके अलावा 186 रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली है। तीन रोगी हैलट से डिस्चार्ज किए गए। 183 रोगी होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं।
हालांकि इनमें से किसी में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज में एक प्रोफेसर समेत तीन डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में हैं। कॉलेज में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह का कहना है कि कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी है। लोग मास्क लगाकर बाहर निकलें।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अलावा सीएसजेएमयू, आईआईटी समेत शिक्षण संस्थानों में भी कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। पुराने कंटेनमेंट जोन फिर एक्टिव हो गए हैं। कोरोना की चपेट में बच्चे-बड़े, बूढ़े और महिलाएं भी हैं। घनी आबादी वाले इलाकों में संक्रमण का फैलाव चिंता का विषय बना हुआ है।
एक्टिव केस 3,056 हो गए हैं। अब तक नगर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 86,507 है। इनमें 81,453 ठीक हो गए हैं। 1,908 रोगियों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7,245 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है। इनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है।