फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 51 new dengue infected found, active patients exceed 100

Kanpur: डेंगू के 51 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज 115, रोगियों में बढ़ रही गंभीरता

Tue, 08 Nov 2022 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Nov 2022 09:56 PM IST
सार

उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रबायोलॉजी विभाग से आई पॉजिटिव रिपोर्ट में शहर के 24 और 16 रोगी उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर देहात के हैं। उर्सला की लैब से 31 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें शहर के 18 रोगी हैं।

विज्ञापन
Kanpur: 51 new dengue infected found, active patients exceed 100
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में डेंगू अपने पैर पसारते जा रहा है। मंगलवार को 51 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही नगर में सक्रिय डेंगू मरीजों की संख्या 115 हो गई है। रोगियों में गंभीरता भी बढ़ रही है। कुछ रोगियों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। प्लेटलेट्स काउंट कम होने के साथ सांस तंत्र की दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रबायोलॉजी विभाग से आई पॉजिटिव रिपोर्ट में शहर के 24 और 16 रोगी उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर देहात के हैं। उर्सला की लैब से 31 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें शहर के 18 रोगी हैं। बाबाघाट सिविल लाइंस, कर्नलगंज, बिरहाना रोड, नवाबगंज, पटेलनगर, जवाहरनगर, कर्रही, बिठूर रोड आदि नए क्षेत्रों में रोगी मिले हैं। इनमें पांच रोगी उर्सला अस्पताल में भर्ती हैं। चार रोगी अभी ओपीडी स्तर पर इलाज करा रहे हैं। 22 रोगी सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने नौ डेंगू संक्रमितों की रिपोर्ट जारी की है। इनमें छह रोगी शहर के हैं। उन्नाव के छह रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीनियर फिजीशियन डॉ. महेश भट्टर ने बताया कि रोगियों का प्लेटलेट्स काउंट नीचे आ रहा है। 20-25 हजार प्लेटलेट्स काउंट पर रोगियों को भर्ती हो जाना चाहिए। निजी अस्पतालों के अलावा इस समय हैलट में चार, उर्सला में नौ और कांशीराम अस्पताल में डेंगू के दो रोगी भर्ती हैं। एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में लार्वासाइडल का छिड़काव कराया जा रहा है।

बिल्हौर में 10 तो घाटमपुर में एक मरीज मिला
बिल्हौर में डेंगू के 10 मरीज मिले हैं। इनमें भीटी हवेली गांव में पांच, नसिरापुर गांव में एक, अशोक नगर बिल्हौर में एक व बारामऊ का एक मरीज है। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि जांच में इन सभी में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी 10 डेंगू मरीजों को विशेष वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। घाटमपुर ब्लॉक के राहा गांव की एक युवती भी डेंगू संक्रमित पाई गई है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. कैलाश चंद्रा ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन

21.86 प्रतिशत सैंपल निकल रहे पॉजिटिव
डेंगू की जांच के लिए जो सैंपल लिए जा रहे हैं, उनमें कुल सैंपल में 20 फीसदी से अधिक सैंपल पॉजिटिव निकल रहे हैं। एसीएमएओ संचारी रोग ने बताया कि मंगलवार को कुल 183 सैंपल की जांच हुई है। इनका पॉजिटिविटी रेट 21.86 प्रतिशत है। उर्सला में 93 सैंपल की जांच हुई, जिनमें 31 पॉजिटिव निकले हैं। उर्सला का पॉजीटिविटी प्रतिशत 33.33 है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 90 सैंपल की जांच हुई, जिनमें नौ पॉजिटिव निकले। यहां का पॉजिटिविटी रेट 10 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed