{"_id":"6aeb8ce9c7c11da87a0a2bbf","slug":"kanpur-37th-battalion-and-fatehpur-12th-battalion-in-the-semi-finals-kanpur-news-c-362-1-ka11003-160225-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर की 37वीं वाहिनी और फतेहपुर की 12वीं बटालियन सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर की 37वीं वाहिनी और फतेहपुर की 12वीं बटालियन सेमीफाइनल में
विज्ञापन
कानपुर। 26वीं अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। कानपुर की 37वीं वाहिनी और फतेहपुर की 12वीं बटालियन ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
पहले क्वार्टर फाइनल में 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी की टीम धर्मवीर की घातक गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 110 रन ही बना सकी। धर्मवीर ने पहले ही ओवर में तीन विकेट चटकाकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। सुनील ने 50 रन बनाए। कानपुर के आशीष ने 35, रवि केसरी ने 20 और शुभम वर्मा ने 30 रन बनाकर टीम को 13 ओवर में चार विकेट खोकर जीत दिला दी। पांच विकेट लेने पर धर्मवीर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे अन्य क्वार्टर फाइनल में 12वीं बटालियन पीएसी फतेहपुर ने 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी को 15 रन से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। फतेहपुर की टीम ने कल्पनीत ने 20 गेंदों पर 45 रन की आक्रामक पारी से 20 ओवर में 185 रन बनाए। झांसी की टीम 170 रन ही बना सकी।