फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: ₹36.67 lakh swindled on the pretext of securing an Assistant Professor position with a PhD

कानपुर: पीएचडी के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने का झांसा दे हड़पे 36.67 लाख, यूजीसी में बताई थी ऊंची पहुंच

Wed, 16 Sep 2026 11:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 16 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: ₹36.67 lakh swindled on the pretext of securing an Assistant Professor position with a PhD
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर में युवती को पीएचडी कराने के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने का झांसा देकर परिचित ने 36.67 लाख रुपये की चपत लगा दी। युवती के परिचित ने खुद की विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) में ऊंची पहुंच बताकर उनका भरोसा जीता। इसके बाद लैपटॉप, ड्रेस, कमरा, बिजली, वाहन कर के नाम पर रुपये लिए। फर्जी प्रमाण पत्र भी मुहैया कराया। कई दिन तक नौकरी न लगने पर युवती ने आरोपी की ओर से दिए गए नंबर पर कॉल की तो वह उसी का निकला। राज्यपाल से शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त कार्यालय में गुहार लगाई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


चैतन्य बिहार निवासी स्नेह सोनकर ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2023 में नेट परीक्षा दी थी। परिणाम आने के बाद उनके चाचा के परिचित डूडा कॉलोनी पनकी निवासी विमलेश ने यूजीसी में अपनी पहुंच बताकर उनका प्रवेश पत्र और प्रमाण पत्र ले लिया। कहा कि वह पीएचडी कराने के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी भी लगवा देगा। झांसे में आकर आरटीजीएस के माध्यम से शुरुआत में कुछ रुपये दिए। फरवरी 2024 में प्रशिक्षण और मार्च में झांसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के नाम पर रुपये लिए। लैपटॉप, ड्रेस किट और गाइड आदि के नाम पर 36.67 लाख रुपये से ज्यादा ले लिए।
विज्ञापन


हालांकि ज्वॉइनिंग न होने पर रुपये मांगे तो विमलेश टालमटोल करने लगा। इसी वर्ष राज्यपाल को शिकायत भेजी। वहां से पुलिस में शिकायत करने की सलाह मिली। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर विमलेश ने दो जुलाई को जान से मारने की धमकी दी। घबराकर पुलिस आयुक्त से शिकायत की। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed