फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 35 Lakh Stolen After Breaking Locks at Contractor's House

Kanpur: ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर 35 लाख की चोरी, खेत में मिली टूटी अलमारी और बक्सा

Wed, 18 Mar 2026 12:19 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 18 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: 35 Lakh Stolen After Breaking Locks at Contractor's House
सचेंडी में खेत में खुले पड़े बक्से को देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

सचेंडी थाना क्षेत्र के लालूपुर गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत करीब 36 लाख का माल पार कर दिया। मंगलवार सुबह जागने पर परिवार के लोगों ने बिखरा सामान देखा तो होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।

विज्ञापन


लालूपुर निवासी जगमोहन नामचीन बिस्किट फैक्टरी में ठेकेदारी करते हैं। पीड़ित के अनुसार वह छोटे बेटे मनीष के साथ रहते हैं। बताया कि सोमवार को बेटे मनीष की पत्नी मंजू की तबीयत खराब होने पर वह उसे लेकर धरारा गांव स्थित ससुराल दवा लेने गया था। देर होने पर बेटा और बहू वहीं रुक गए जबकि वह घर के बाहर बरामदे में सो गए। मंगलवार सुबह जब नींद खुली तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान जमीन पर फैला पड़ा था और अलमारी और बक्सा गायब थे। घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में टूटी अलमारी और 50 मीटर दूर खुला बक्सा पड़ा मिला।
विज्ञापन

 

Kanpur: 35 Lakh Stolen After Breaking Locks at Contractor's House
सचेंडी में टूटी दीवार दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
जगमोहन के बेटे मनीष के अनुसार चोर घर से करीब पांच लाख रुपये नकद, साढ़े चार किलो चांदी और करीब नौ तोला सोने के गहने ले गए। इसके अलावा घर में मां और तीनों भाइयों के गहने रखे थे। पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर से करीब 30 से 35 लाख रुपये चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कुछ दूरी पर स्थित लकी के मकान के पीछे की दीवार तोड़कर 30 हजार रुपये नकद और जेवरात समेत करीब 80 हजार रुपये का माल पार कर दिया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा के अनुसार दोनों लोग घर के बाहर ही सो रहे थे। इसके बाद भी ताला टूटने पर भनक नहीं लगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed