फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 32.25 lakh embezzled under guise of investment case registered against five individuals

कानपुर: निवेश के नाम पर 32.25 लाख का गबन, रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Aug 2026 12:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 22 Aug 2026 12:13 PM IST
सार

Kanpur News: कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डेवलपमेंट में निवेश करने पर 18 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 32.25 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। वरिष्ठ नागरिक और एमडीआर डेवलपर्स के निदेशक राकेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur 32.25 lakh embezzled under guise of investment case registered against five individuals
कोतवाली थाना, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्रॉपर्टी डेवलपमेंट में निवेश कर 18 महीने में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाकर एक वरिष्ठ नागरिक से लाखों रुपये लेने और बाद रकम हड़पने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोप है कि निवेश के लिए दी गई रकम से जुड़ी जमीन का इकरारनामा कराने के बाद उसे दूसरे को बेच दिया गया। पीड़ित ने कुल 32.25 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है जिसमें 12.25 लाख रुपये मूलधन और 20 लाख रुपये मुनाफे के बताए गए हैं।

विज्ञापन

बिरहाना रोड निवासी राकेश कुमार गुप्ता एमडीआर डेवलपर्स प्रा. लि.के निदेशक हैं। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 2019 में पूर्व परिचित अखिलेश उत्तम और अनूप सिंह ने उनसे संपर्क कर प्रॉपर्टी डेवलपमेंट में निवेश करने पर 18 महीने में रकम दोगुनी लौटाने का भरोसा दिया था। इस पर तिवारीपुर सलेमपुर स्थित जमीन के विकास के लिए उन्होंने 20 लाख रुपये दिए।

विज्ञापन

2019 को रजिस्टर्ड इकरारनामा कराया
आरोप है कि पांच लाख रुपये प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के नाम पर लिए गए जबकि 15 लाख रुपये भूमि मालिक के नाम पर चेकों के माध्यम से दिलवाए गए। रकम मिलने के बाद भूमि मालिक प्रेम नारायण सिंह के साथ नवंबर 2019 को रजिस्टर्ड इकरारनामा कराया गया। बाद में जानकारी मिली कि संबंधित भूमि को अगस्त 2021 को जनशक्ति डेवलपर नाम की फर्म को बेच दिया गया।

पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आरोप है कि उनका इकरारनामा निरस्त नहीं कराया गया। पीड़ित के अनुसार राघव लिंकर्स और कानपुर होम बिल्डर्स प्रा.लि.की ओर से कुल 7.75 लाख रुपये लौटाए गए, जबकि शेष रकम और मुनाफा नहीं दिया गया। अगस्त 2024 को वह रुपये मांगने कानपुर होम बिल्डर्स के कार्यालय पहुंचे जहां अखिलेश उत्तम और उसके पुत्र साहिल ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी के अनुसार उच्चाधिकारियों के आदेश पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed