{"_id":"6812604091c40bd8e30473e6","slug":"kanpur-29-5-thousand-rupees-withdrawn-by-changing-debit-card-of-retired-railway-employee-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी का डेबिट कार्ड बदल 29.5 हजार उड़ाये, बुजुर्ग ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी का डेबिट कार्ड बदल 29.5 हजार उड़ाये, बुजुर्ग ने पुलिस से की शिकायत
Wed, 30 Apr 2025 11:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:11 PM IST
सार
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी 29.5 हजार की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। घटना चकेरी के श्यामनगर में हुई। बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्यामनगर में शातिर युवक ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से 29.5 हजार रुपये निकाल किए। वह चार धाम यात्रा के रेलवे आरक्षण के लिए एटीएम से रुपये निकाल रहे थे। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की है।
ई-ब्लॉक श्यामनगर निवासी अनिल कुमार सिंह सेवानिवृत रेलवे कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह में पत्नी सीमा के साथ चार धाम यात्रा पर जाने की योजना बनाई। बुधवार दोपहर पत्नी के साथ रिजर्वेशन कराने के लिए पैसे निकालने एटीएम से क्षेत्र में लगे एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। उनके कार्ड से एक दिन में अधिकतम 40 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं। उन्होंने पहली बार में साढ़े दस हजार रुपये निकाले। दूसरी बार रुपये निकालने का प्रयास करने लगे, इसी बीच वहां पहले से हरे रंग की टी-शर्ट पहने युवक खड़ा हुआ था। वह उनके पास आया और बोला जल्दी करो आप देर लगा रहे हैं।
लाइए मैं आपका ट्रांजेक्शन करा दूं। उसने हाथ से डेबिट कार्ड ले लिया। वह कुछ समझ पाते तब तक युवक ने कार्ड को एटीएम में लगाया और कहा कि आप पिन डालो और यह कहकर वह खुद बाहर चला गया। उन्होंने प्रयास किया, लेकिन रुपये नहीं निकले। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर 29.5 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।