फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 27 lakhs stolen from a grocery shop, three miscreants caught on CCTV

Kanpur: किराना कारोबारी की दुकान से 27 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए तीन शातिर

Mon, 06 Jan 2025 07:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 07:44 PM IST
सार

Kanpur News: किराना कारोबारी की दुकान से 27 लाख की चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने कलक्टरगंज के एक्सप्रेस वे रोड स्थित दुकान के शटर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Kanpur: 27 lakhs stolen from a grocery shop, three miscreants caught on CCTV
सीसीटीवी खंगालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस के बाबाघाट निवासी किराना कारोबारी अंकुर गुप्ता की किराना बाजार स्थित दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने 12 लाख रुपये नकदी समेत 27 लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया। शातिरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। चोरी की वारदात से नाराज व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


अंकुर के अनुसार कलक्टरगंज स्थित एक्सप्रेस वे रोड पर उनकी लाला रामचंद्र गुप्ता एंड संस के नाम से फर्म है। इस फर्म के जरिए वह किराना का थोक व्यापार करते हैं। अंकुर ने बताया कि गुरुवार देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला। कैश काउंटर में रखे 12 लाख रुपये, 15 लाख रुपये कीमत के ड्राइफूट, केसर, दो लैपटॉप, दो मोबाइल व कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन


दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक चोर रात करीब ढाई बजे दुकान के भीतर दाखिल होते हुए दिखाई पड़ा जबकि दो दुकान के बाहर खड़े थे। पुलिस सीसीटीवी में कैद फुटेज की मदद से शातिरों की तलाश में जुटी है। उधर, व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed