फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 27-27 thousand candidates will appear for the police recruitment exam in two shifts at 69 centers

Kanpur: 69 केंद्रों पर दो पालियों में 27-27 हजार अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा, त्रिस्तरीय होगी चेकिंग

Thu, 22 Aug 2024 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Aug 2024 11:22 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा कानपुर के 69 केंद्रों पर होगी। हर केंद्र पर त्रिस्तरीय चेकिंग होगी। पहले चक्र में सिविल पुलिस, दूसरे में एलआईयू और तीसरे में एजेंसी बॉयोमीट्रिक जांच करेगी।

विज्ञापन
Kanpur: 27-27 thousand candidates will appear for the police recruitment exam in two shifts at 69 centers
सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार शहर के 69 केंद्रों पर होगी। इसमें 27-27 हजार परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में 2000 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने परीक्षा देने आए लोगों से अपील की कि वह समय से पहले अपने केंद्रों पर पहुंच जाएं। परीक्षा में फर्जीवाड़ा न हो, इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। पहले सिविल पुलिस जांच करेगी। फिर एलआईयू और फिर एजेंसी बॉयोमीट्रिक जांच करेगी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित होगा। धर्म से जुड़ा हुआ कलावा और मंगलसूत्र मान्य होगा। 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगा। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होगी। परीक्षा 24, 25, 30 व 31 अगस्त को होगी। परीक्षा कराने के लिए 69 सेक्टर और 69 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन




पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी निशुल्क करेंगे बसों से सफर
परीक्षा के लिए रोडवेज की 150 बसों के अतिरिक्त फेरे लगेंगे। यह बसें झकरकटी, रावतपुर, चुन्नीगंज और सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी बस अड्डे से लखनऊ, प्रयागराज, बांदा, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, आगरा, झांसी समेत अन्य शहरों के लिए जाएंगी। इसमें परीक्षार्थियों को निश्शुल्क सफर कराया जाएगा। सिटी की इलेक्टि्रक और सीएनजी बसों के फेरे बढ़ेंगे। गुरुवार की सुबह से ही रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। रोडवेज के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि रोडवेज और सिटी बसें पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क रहेगी। जिस रूट पर जरूरत होगी, वहां बसें चलाई जाएंगी। शहर से 150 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन

सेंट्रल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, कुछ बदले समय से जाएंगी
परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को सेंट्रल स्टेशन से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि कुछ के समय में परिवर्तन किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी के मुताबिक परीक्षार्थियों की सहूलियत की वजह से विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

कानपुर सेंट्रल से रायबरेली के लिए 5:45 बजे, खजुराहो के लिए छह बजे, टूंडला के लिए 5:20 बजे और लखनऊ के लिए दोपहर तीन बजे ट्रेन रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल से फतेहपुर जाने वाली मेमू को सूबेदारगंज तक चलाया जा सकता है। इटावा कानपुर मेमू लखनऊ तक, अलीगढ़-कानपुर मेमू को बांदा तक, कानपुर सेंट्रल टूंडला मेमू को खुर्जा तक चलाने की तैयारी है। कानपुर से झांसी के लिए दोपहर 2:45 और रात आठ बजे, गाजियाबाद के लिए दोपहर 3:45 बजे और रात 8:45 बजे, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए दोपहर 2:50 बजे ट्रेन चलाने की तैयारी है।
 

ये ट्रेनें बदले समय से जाएंगी
- फर्रुखाबाद से चलने वाली 04134 फर्रुखाबाद-सेंट्रल अनारक्षित विशेष ट्रेन सुबह 10 बजे की जगह दोपहर एक बजे चलेगी।
- कासगंज से चलने वाली 05380 कासगंज-लखनऊ अनारक्षित विशेष ट्रेन 5:30 बजे की जगह छह बजे रवाना होगी।
- लखनऊ से चलने वाली 05379 लखनऊ-कासगंज एक्सप्रेस फर्रुखाबाद से 11.55 बजे की जगह दोपहर एक बजे चलेगी।
- कासगंज से चलने वाली 05349 कासगंज-फर्रुखाबाद अनारक्षित ट्रेन कासगंज से 5:30 बजे की जगह छह बजे प्रस्थान करेगी।
- कासगंज से चलने वाली 15061 कासगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस कासगंज से 5:25 बजे की जगह शाम छह बजे चलाई जाएगी।

 
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की प्यास बुझाने के लिए लगेंगे 10 टैंकर
पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 23 अगस्त से जलकल विभाग झकरकटी बस अड्डा सहित पांच स्थानों पर अभ्यार्थियों की प्यास बुझाने के लिए पानी के टैंकर खड़े कराएगा। विभाग के महाप्रबंधक एके त्रिपाठी के अनुसार झकरकटी बस अड्डा, घंटाघर, रेलबाजार रामलीला मैदान, रेलबाजार में ही आर्य कन्या जूनियर हाईस्कूल, एक्सप्रेस रोड के पास स्थित गंगादीन गौरीशंकर इंटर कॉलेज के पास पानी के दो-दो टैंकर लगाए जाएंगे। जब तक परीक्षा चलेगी, तब तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। सभी टैंकरों में टोटियां लगी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed