फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 25 influential people had also invested money on Epiphanys land charge sheet filed against 11 accused

Kanpur: एपीफैनी की जमीन पर 25 रसूखदारों ने भी लगाए थे पैसे, 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पढ़ें अपडेट

Thu, 03 Jul 2025 10:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Jul 2025 10:17 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार कारोबारियों और रसूखदारों की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। इनकी भूमिका की जांच चल रही है। कुल 50 के आसपास लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है, जिसमें गवाह और प्लॉट का सौदा कराने वाले लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Kanpur 25 influential people had also invested money on Epiphanys land charge sheet filed against 11 accused
एपी फैनी कंपाउंड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अरबों रुपये कीमत की एपी फैनी की नजूल की संपत्ति में प्लॉट खरीदने के लिए शहर के 25 रसूखदारों और कारोबारियों ने मोटी रकम लगाई है। पुलिस के पास 25 लोगों अकाउंट की डिटेल आ चुकी है, जिनसे पैसा ट्रांसफर हुआ। यह जानकारी पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की गई करीब 3600 पन्नों की चार्जशीट में शामिल की है। चार्जशीट के साथ ही जमीनों की रजिस्ट्री, बैनामा और हलफनामे लगे हैं।

विज्ञापन

लेखपाल विपिन कुमार ने तीन सितंबर 2024 को रेव टी जॉनसन, अनिल कुमार, दुर्याधन प्रसाद, दीपक कुमार, अर्पित मिश्रा और छह अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर, फर्जी दस्तावेज तैयार कर एपीफैनी की जमीन कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में जांच के आधार पर सलीम बिरयानी, श्रेयस सचान, मो. इरशाद, सैफ अहमद, दानिश खिलजी, अनूप जायसवाल का नाम जोड़ा गया।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने 41-41 लाख के दो प्लॉट लिए थे
आरोपियों ने लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट ऑफ एसोसिएशन (एलडीटीए) का उत्तराधिकारी बनकर नजूल की संपत्ति की प्लाटिंग कर बेचना शुरू कर दिया था। शहर के बीचों बीच जमीन की प्लॉटिंग होने से काफी संख्या में लोगों इसके लिए रकम लगा दी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यहां पर पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया ने 41-41 लाख के दो प्लॉट लिए थे।

विज्ञापन

रजिस्ट्री निरस्त कराने की जानकारी दी
वहीं, रहमानी मार्केट, किदवईनगर, फजलगंज के बड़े कारोबारी और तिलकनगर के नामी बिल्डर ने भी प्लॉट के लिए रुपये लगाए हैं। इसी तरह 10 लाख, पांच लाख और दो-दो लाख रुपये देकर कई कारोबारी, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने बयाना दिया था। कई लोगों के अकाउंट सामने आए हैं। पूर्व मंत्री की ओर से रजिस्ट्री निरस्त कराने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

50 से अधिक की जांची जा रही भूमिका
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कारोबारियों और रसूखदारों की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। इनकी भूमिका की जांच चल रही है। कुल 50 के आसपास लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है, जिसमें गवाह और प्लॉट का सौदा कराने वाले लोग भी शामिल हैं। एपीफैनी की 16190 वर्ग मीटर जमी पर प्लाॅटिंग का खेल किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed