{"_id":"66d4ad0e3b57793fdc09d984","slug":"kanpur-25-days-left-for-the-match-preparations-are-still-incomplete-in-green-park-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मैच के 25 दिन शेष, ग्रीनपार्क में अभी भी तैयारियां अधूरी, न्यू प्लेयर्स पवेलियन की खराब है हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मैच के 25 दिन शेष, ग्रीनपार्क में अभी भी तैयारियां अधूरी, न्यू प्लेयर्स पवेलियन की खराब है हालात
Sun, 01 Sep 2024 11:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:37 PM IST
सार
Kanpur News: 27 सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच होना है। ग्रीनपार्क में अभी भी तैयारियां अधूरी हैं। सी-बालकनी और सी स्टॉल की दर्शक क्षमता पर अभी भी संशय बरकरार है।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट मैच के लिए अब 25 दिन शेष हैं। इसके बाद भी स्टेडियम में तैयारियां अधूरी हैं। यहां न्यू प्लेयर्स पवेलियन की हालात अभी भी खराब है। सी-बालकनी और सी स्टॉल की दर्शक क्षमता पर संशय बरकरार है। यह तब है जब पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जल्द से जल्द यहां सभी तैयारियों को पूरा करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
उधर, सितंबर के दूसरे सप्ताह में बीसीसीआई की टीम ग्रीनपार्क का निरीक्षण करने आएगी। ऐसे में अब यूपीसीए और खेल विभाग के आगे इससे पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने की चुनौती है। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच प्रस्तावित हैं। इसके बाद भी स्टेडियम के वीआईपी पवेलियन, ई-पब्लिक, डी चेयर्स, पवेलियन एंड में अधिकतर सीटें सही नहीं की गई हैं। वीआईपी पवेलियन के वीआईपी बॉक्स, पवेलियन एंड के वीआईपी बॉक्स आदि की भी स्थिति ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
इसका बड़ा कारण यह है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकतर अधिकारी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहीं यूपीटी-20 क्रिकेट लीग में व्यस्त हैं। इससे अभी तक स्टेडियम में दर्शक क्षमता तय नहीं तय हो पाई है। उधर, बीसीसीआई की टीम सितंबर के दूसरे सप्ताह में मैच की तैयारियों का जायजा लेने स्टेडियम आएगी।
न्यू प्लेयर्स पवेलियन की स्थिति खराब
ग्रीनपार्क में छह मार्च 2021 को न्यू प्लेयर्स पवेलियन व आधुनिक ड्रेसिंग रूम का लोकार्पण हुआ था। इसमें सबसे निचले तल पर खिलाड़ियों, अंपायर, थर्ड अंपायर के साथ फिजियो आदि के बैठने के लिए स्थान है। प्रथम तल पर वीआईपी दर्शकों और तीसरे तल पर आम दर्शकों के बैठने की व्यवस्था हैं। यह न्यू प्लेयर्स पवेलियन मात्र साढ़े तीन साल में अपनी स्थिति को रो रहा हैं। यहां पर खिलाड़ियों के बैठने के लिए डाले गए सोफे फटे हुए हैं। प्रथम तल पर बनी वीआईपी सीटों को बंदरों ने फाड़ दिया है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त ने जल्द से जल्द इन्हें ठीक करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक यहां की स्थिति जस की तस बनी है।

सी बालकनी व सी स्टाल को लेकर संशय
ग्रीनपार्क में बनी सबसे आकर्षक दर्शक दीर्घा सी-स्टाल व सी बालकनी को लेकर यूपीसीए वर्तमान में संशय में हैं। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के अनुसार यहां पूरी क्षमता के हिसाब से दर्शक नहीं बैठाए जा सकते हैं। ऐसे में दोनों बालकनी की दर्शक क्षमता कितनी होगी यह यूपीसीए तय नहीं कर पा रहा है।