फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 22 died due to heart attack, three died due to brain attack

Kanpur: सर्दी हो रही जानलेवा, भीषण ठंड में हार्ट और ब्रेन अटैक से 25 की मौत

Thu, 05 Jan 2023 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Jan 2023 10:44 PM IST
सार

ठंड दिल और दिमाग दोनों पर भारी पड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से नसों में खून का थक्का जम जा रहा है, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक पड़ रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: 22 died due to heart attack, three died due to brain attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण ठंड जानलेवा हो गई है। गुरुवार को हार्ट और ब्रेन अटैक से 25 रोगियों की मौत हो गई। 17 हृदय रोगी तो कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी तक ही नहीं पहुंच पाए। उन्हें चक्कर आया, बेहोश हुए और खत्म हो गए। यही हाल ब्रेन अटैक से मरने वाले तीन रोगियों के साथ हुआ। उन्हें अचानक बेहोशी आई थी।

विज्ञापन


इसके बाद जब तक एंबुलेंस रोगियों को लेकर हैलट पहुंचती, उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से नसों में खून का थक्का जम जा रहा है, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक पड़ रहा है। ब्रेन अटैक के जो रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं, उनकी स्थिति गंभीर रहती है। बहुत से रोगियों की मस्तिष्क की नस फट जा रही है। इसके अलावा खून का थक्का जमने से शरीर को लकवा मार जा रहा है। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के कंट्रोल रूम के मुताबिक गुरुवार को इमरजेंसी और ओपीडी में 723 हृदय रोगी आए।

विज्ञापन

इनमें गंभीर हालत में आने वाले 41 रोगियों को भर्ती कर लिया गया। ठंड लगने से गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज करा रहे सात हृदय रोगियों  की मौत हो गई। इसके अलावा 15 रोगियों को ब्रॉट डेड हालत में इमरजेंसी लाया गया। जांच में इनकी ईसीजी जांच रिपोर्ट फ्लैट आई। इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का कहना है कि शीत लहर में रोगी ठंड से बचाव रखें। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज की सारी सुविधाएं हैं। रोगी समय रहते अस्पताल पहुंच जाएं। वहीं ब्रेन अटैक से जाजमऊ के राजकिशोर (65), लालबंगला के विनोद (61) और कल्याणपुर के विकास (48) की मौत हो गई। उन्हें एंबुलेंस से हैलट लाया गया था। 

ऐसे करें बचाव
- बाहर मफलर से कान बांधकर निकलें, दस्ताने पहनें। 
- जूते-मोजे पहनकर निकलें। 
- तला-भुना, गरिष्ठ भोजन न करें। 
- शराब, धूम्रपान और दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन न करें। 
- रात को ब्लोअर चलाकर न सोएं, कमरा बंद करने के साथ ही ब्लोअर बंद कर लें। 
विज्ञापन

जानलेवा हुई सर्दी 
01 जनवरी: हार्ट अटैक से दो, ब्रेन अटैक से एक मौत
02 जनवरी: हार्ट अटैक से 11, ब्रेन अटैक से दो मौत
03 जनवरी: हार्ट अटैक से 10, ब्रेन अटैक से तीन मौत
04 जनवरी: हार्ट अटैक से 11, ब्रेन अटैक से चार मौत
05 जनवरी: हार्ट अटैक से 22, ब्रेन अटैक से तीन मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed