फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 2.20 lakh sisters and their family members traveled for free on buses on Raksha Bandha

कानपुर: रक्षाबंधन पर 2.20 लाख बहनों व परिजन ने बस में किया मुफ्त सफर

Sun, 30 Aug 2026 10:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 30 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 2.20 lakh sisters and their family members traveled for free on buses on Raksha Bandha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन पर कानपुर परिक्षेत्र की 2.20 लाख बहनों और उनके सहयात्री ने मुफ्त बस यात्रा सुविधा का लाभ उठाया है। पर्व के चलते झकरकटी बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ रही और प्रमुख मार्गों की बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 27 अगस्त की सुबह से 29 अगस्त की रात तक महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी।

विज्ञापन


इसके चलते कानपुर से लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और आसपास के जिलों के लिए यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर करीब 2.20 लाख महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने निशुल्क बस यात्रा का लाभ लिया। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कराया गया और कर्मचारियों को लगातार बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed