फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 19 bungalows of BIC will be vacant after CBI report

Kanpur: सीबीआई रिपोर्ट के बाद खाली होंगे बीआईसी के 19 बंगले, करोड़ों के बंगले कौड़ियों में खरीदे थे

Thu, 08 Dec 2022 08:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Dec 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 19 bungalows of BIC will be vacant after CBI report
सीबीआई (सांकेतिक) - फोटो : Social media

पूर्व डीजीपी से दो बंगले खाली कराए जाने के बाद अब 19 बंगलों पर नजर टिकी है। इन बंगलों पर भी कब्जा है, इनके संबंध में सीबीआई को अपनी रिपोर्ट देनी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बीआईसी और लाल इमली में काम करने वाले पूर्व अफसरों और कर्मचारियों ने भी बंगलों और सेटलमेंट कॉलोनी में कब्जा कर रखा है।

विज्ञापन


इन सबके खिलाफ पीपी एक्ट की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूर्व सौ अफसरों और दो सौ कर्मचारियों को नोटिस भी भेजा गया है। जंगल एनेक्सी, इमली हाउस, सीसामन के अलावा चुन्नीगंज के पास स्थित कई बंगलों पर कब्जा है। मकरावटगंज स्थित सेटलमेंट कॉलोनी में भी लोगों का कब्जा है।
विज्ञापन


इसके अलावा सिविल लाइंस स्थित बंगले पर एक ट्रैवेल एजेंसी संचालक ने कब्जा कर रखा है। बीआईसी के अधिवक्ता डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि पीपी एक्ट के तहत सभी को नोटिस भेजा गया है। बता दें बीआईसी के बेशकीमती बंगलों को कौड़ियों के भाव खरीदने के मामले में सीबीआई ने नवंबर 2018 में बीआईसी के पूर्व सीएमडी केएस दुग्गल और कंपनी सचिव केसी बाजपेई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के निर्देेश पर एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि अभी तक सीबीआई ने रिपोर्ट नहीं लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed