फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 18 thousand challaned for 35 thousand bikes, 9 thousand rupees bullet bike challan

कानपुर: 35 हजार की बाइक का किया 18 हजार का चालान, लाइक्स के लिए बुलेट लहराने पर 9 हजार की चपत

Wed, 08 Dec 2021 01:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Dec 2021 01:33 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने के लिए बाइक लहराना यू-ट्यूबर को महंगा पड़ गया। पुलिस ने वीडियो वायरल होते ही 9 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur: 18 thousand challaned for 35 thousand bikes, 9 thousand rupees bullet bike challan
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया अपलोड, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 9 हजार रुपए का चालान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चालान के नाम पर वाहन सवारों के उत्पीड़न की शिकायतें अभी भी नहीं रुक रही हैं। सोमवार को एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया, जिसमें कल्याणपुर थाना पुलिस ने खड़ी बाइक का 18 हजार रुपये का चालान कर दिया। बाइक सवार ने गलत चालान किए जाने का आरोप लगा अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन


विजय नगर, अंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी अखिलेश दिवाकर के अनुसार उनके पास 2014 मॉडल की पैशन प्रो बाइक है। बीते तीन दिसंबर की शाम करीब सात बजे वह अपने मौसेरे भाई संदीप के साथ बाइक से नमक फैक्ट्री चौराहे के पास खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच कल्याणपुर थाने से एक एसआई और सिपाही मौके पर पहुंचे और मोबाइल से बाइक की फोटो खींच कर चालान कर दिया। बाद में जब चेक किया तो पता चला पुलिस ने किसी दूसरे का लाइसेंस दिखाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति रेस करने, ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा में फेल होने के बाद भी वाहन चलाने समेत छह फर्जी आरोपों में कुल 18000 रुपये का चालान कर दिया। यह देख कर उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने बताया कि बाइक की कीमत ही अब मात्र 35 हजार रुपये बची है। इस पर पुलिस ने उनका उत्पीड़न किया है। जबकि अखिलेश के पास लाइसेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइक्स के लिए बुलेट लहराने पर 9 हजार का चालान
सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने के लिए बाइक लहराना यू-ट्यूबर को महंगा पड़ गया। पुलिस ने वीडियो वायरल होते ही 9 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान कर दिया। पूर्व में फेमस टिक टॉकर रहे कल्याणपुर, मस्वानपुर के शिवनगर मोहल्ला निवासी खालिद अहमद एक वीडियो में शहर की सड़क पर बुलैट लहराते नजर आए। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने बुलेट के नंबर के आधार पर चालान ठोक दिया। हालांकि, पुलिस ने घटना 23 अगस्त की बताई है।

मामला संज्ञान में नहीं है। किन कारणों से इतने बड़े चालान किए गए हैं। इसका पता कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
राहुल मिठास, एडीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed