{"_id":"6a742625d1011b64820d1b67","slug":"kanpur-17-devotees-to-walk-130-km-carrying-72-liters-of-ganga-water-to-perform-jalabhishek-at-devkali-dham-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में सावन की अनोखी तस्वीर: 72 लीटर गंगाजल लेकर 130KM पैदल चलेंगे 17 भक्त, देवकली धाम में करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में सावन की अनोखी तस्वीर: 72 लीटर गंगाजल लेकर 130KM पैदल चलेंगे 17 भक्त, देवकली धाम में करेंगे जलाभिषेक
Thu, 06 Aug 2026 11:44 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:44 AM IST
सार
Kanpur News: सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। औरैया जिले के पक्की महटौली गाँव के 17 उत्साही युवकों की टोली कानपुर के बिठूर पहुंची, जहां से वे आठ कलशों में 72 लीटर गंगाजल लेकर लगभग 130 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा पर निकले हैं। यह टोली औरैया पहुंचकर प्रसिद्ध देवकली धाम महादेव का जलाभिषेक करेगी।
विज्ञापन
72 लीटर गंगाजल लेकर 130 किमी पैदल चलेंगे 17 भक्त
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सावन के महीने में चारों तरफ भगवान भोलेनाथ की भक्ति का रंग छाया हुआ है। इसी आस्था और उत्साह की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर कानपुर के मंधना फ्लाईओवर के पास अमर उजाला के कैमरे में कैद हुई, जहां औरैया से आए शिवभक्तों के जत्थे ने सबका ध्यान खींच लिया।
विज्ञापन
औरैया जिले के पक्की महटौली गांव के रहने वाले 17 उत्साही युवा पैदल बिठूर पहुंचे। यहां गंगा तट से जल भरकर इन भक्तों ने आठ कलशों में कुल 72 लीटर गंगाजल एकत्र किया है। अब यह पूरी टोली हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए पैदल ही औरैया के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
देवकली धाम में होगा जलाभिषेक
बिठूर से औरैया के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध देवकली धाम महादेव मंदिर तक की यह दूरी करीब 130 किलोमीटर की है। इस यात्रा में प्रमुख रूप से महंत अश्वनी राजपूत, अभिषेक राजपूत, रवि राजपूत, गोपाल, आदर्श, और सागर समेत 17 युवा शामिल हैं, जिनके जोश और उत्साह ने मार्ग में चल रहे अन्य श्रद्धालुओं को भी मंत्रमुग्ध कर दिया है।