फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 14 trains cancelled, six will go via changed route

Kanpur: 14 ट्रेनें निरस्त, छह बदले रूट से जाएंगी, परिचालन संबंधी कारणों के चलते रेलवे ने लिया निर्णय

Sun, 02 Feb 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 14 trains cancelled, six will go via changed route
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों के चलते 14 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। जम्मू तवी दो फरवरी को, आनंद विहार-पुरी, आनंद विहार-जोगबनी, आनंद विहार टर्मिनल-मधुपुर, उदयपुर सिटी-कोलकाता, आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर, दिल्ली-गोड्डा, बीकानेर-गुवाहाटी तीन फरवरी को निरस्त रहेगी। इसके अलावा जयनगर-नई दिल्ली तीन और चार फरवरी को, नई दिल्ली-जयनगर दो और तीन फरवरी को, गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज दो और चार फरवरी को, कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर तीन और पांच फरवरी को, आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी दो और चार फरवरी को व सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल तीन और पांच फरवरी को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस दो और तीन फरवरी को, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ तीन और चार फरवरी को और नई दिल्ली-हावड़ा तीन और चार फरवरी को प्रयागराज रामबाग-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बजाय पूर्व निर्धारित रूट से जाएंगी।
विज्ञापन


छह गाड़ियां बदले रूट से जाएंगी
- 20416 (इंदौर-वाराणसी) तीन फरवरी को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलेगी।
- 15018 (गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस) तीन फरवरी को गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना-इटारसी स्टेशन के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 11060 (छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस) तीन फरवरी को शाहगंज-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई-बीना-इटारसी स्टेशन के रास्ते चलेगी।
- 15017 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर) दो फरवरी को इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर स्टेशन के रास्ते चलेगी।
- 11055 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा) दो फरवरी को इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-शाहगंज के रास्ते चलेगी।
- गाड़ी 22103 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट) तीन फरवरी को इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ स्टेशन के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed