{"_id":"6ab9557cf83541b31602497c","slug":"kanpur-14-50-lakh-swindled-through-sale-of-bank-mortgaged-house-case-registered-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बैंक में बंधक मकान को बेच हड़पे 14.50 लाख, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बैंक में बंधक मकान को बेच हड़पे 14.50 लाख, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 27 Sep 2026 11:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पनकी रतनपुर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 2017 में कानपुर देहात के गजनेर निवासी कमलेश कुमार वर्मा, अरविंद कुमार व पनकी निवासी राजेश कुमार से उन्होंने एक मकान का 14.50 में खरीदा। पूरे भुगतान के बाद सात अक्तूबर 2017 को मकान का एग्रीमेंट उनके पक्ष में कर दिया गया। जब उन्होंने मकान की रजिस्ट्री करने की बात कही तो शातिर टालमटोल करने लगे। नोटिस प्राप्त होने पर मकान बैंक के पास बंधक होने की जानकारी हुई। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि कमलेश कुमार, अरविंद कुमार, राजेश कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन